Let’s travel together.

दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, आसमान में काले बादल; बारिश का अलर्ट

0 105

मार्च महीने के इंड में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया है. शुक्रवार शाम के समय दिल्ली-NCR में आसमान में काले बादल छा गए. इस तरह के मौसम को देखते हुए बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. अगर बारिश होती है तो किसानों को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस समय सरसो की कटाई जोरों पर है. गेहूं की फसल भी खेतों में लहलहा रही है. आसमान में काले बादल देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं.

बता दें मार्च महीने में ही कड़ाके की धूप निकल रही है, लेकिन बीच-बीच में मौसम खराब हो जा रहा है. दो दिन पहले ही दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में छिट-पुट बारिश हुई थी. तभी से आसार लगाए जा रहे थे कि मौसम खराब हो सकता है. आज यानि गुरुवार दोपहर के समय कड़ी धूप निकली थी, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए. बादलों को देखने से ऐसा लग रहा था कि कभी भी बारिश हो सकती है.

किसानों को ये बारिश रुलाएगी!

अगर बारिश होती है तो सबसे ज्यादा किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. इस समय खेतों में सरसो की फसल की कटाई का काम जोरों पर है. वहीं गेहूं की फसल भी पकने को तैयार है. जल्द ही गेहूं की कटाई का काम भी शुरू हो जाएगा. अगर बारिश हो जाती है तो इससे गेहूं की फसल को काफी अधिक नुकसान हो सकता है.

दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. दिल्ली-NCR में आज सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए

मौसम विभाग ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था. मौसम विभाग का ये अनुमान सही साबित हुआ. जहां दिन में तो कड़ी धूप निकली रही तो वहीं शाम के समय आसमान में काले बादल छा गए. पूरी तरह से बारिश का मौसम बन गया.

मौसम विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट कर बताया कि, “गुरुग्राम, पालम और दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. बारिश वाले बादल दिल्ली के दक्षिण में होते हुए पलवल और नूंह की तरफ जा रहे हैं.”

एन्य अन्य ट्वीट में मौसम विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि, “हरियाणा के रेवाड़ी में भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है. ये बारिश गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली और नोएडा को भी प्रभावित करेगी. तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811