Let’s travel together.

केजरीवाल के आदेश भगवान की तरह…सौरभ भारद्वाज ने बताया जेल में भी दिल्लीवालों के लिए सोच रहे CM

0 131

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं. केजरीवाल ईडी की हिरासत से ही सरकार चला रहे हैं और वह अब तक दो आदेश जारी कर चुके हैं. सीएम केजरीवाल के इन आदेशों को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, हिरासत में जाने के बाद भी केजरीवाल दिल्ली के बारे में सोच रहे हैं. वह दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा के बारे में सोच रहे हैं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हॉस्पिटल में मुफ्त टेस्ट न हो पाने से केजरीवाल परेशान हैं. कई हॉस्पिटल और मोहल्ला क्लिनिक मे दवाई की कमी होने से भी वह परेशान हैं. कोई साधारण आदमी गिरफ्तार होने के बाद परिवार के बारे में सोचता है, लेकिन केजरीवाल हिरासत में जाने के बाद दिल्ली के बारे में सोच रहे हैं.

‘दिल्ली के लोगों को दिक्कत नहीं होना चाहिए’

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, ‘केजरीवाल दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा के बारे में सोच रहे हैं. मुख्यमंत्री पहले मुझसे पूछते थे कि मै हॉस्पिटल कब जाऊंगा. मुझे बताते थे कि हॉस्पिटल मे पहले खिड़की पर जाकर दवाइयों के बारे में बात करूं. उन्हें लगता है कि उनके जेल में जाने के बाद दिल्ली के लोगों को दिक्कत नहीं होने चाहिए.’

सौरभ भारद्वाज आगे कहते हैं कि सीएम ने मुझे निर्देश भेजे हैं. उन्होंने कहा है कि कुछ अस्पतालों में मुफ्त ब्लड टेस्ट, सैंपल उपलब्ध नहीं हैं. लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मिडिल क्लास आदमी अस्पताल जाए तो दवाइयां खरीद सकता है लेकिन गरीब के लिए ऐसा नहीं है. वो सरकार पर आश्रित है. कई मरीज जिंदगी भर के लिए दवाइयों पर निर्भर हैं. जैसे डायबटीज, शुगर के मरीज. इन टेस्ट के लिए वो हमारे मोहल्ला क्लिनिक पर निर्भर हैं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, मुझे आदेश दिया है कि इसके ऊपर जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं. सभी अस्पतालों में दवाइयों, टेस्ट मुफ्त मिलें और उनकी उपलब्धता कम ना हो. उनका निर्देश हमारे लिए भगवान की तरह है. हम सब लोग उनके सिपाही हैं. उनके लिए चौबीस घंटे काम करेंगे.

‘दिल्लीवालों का ना हो पानी की दिक्कत’

इससे पहले दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कस्टडी में होते हुए बतौर जल मंत्री मेरे लिए निर्देश भेजे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों को हो रही पानी और सीवर की समस्याओं का तुरंत समाधान हो और गर्मियों में पर्याप्त पानी के टैंकरों का इंतज़ाम किया जाए.

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने आप को सिर्फ दिल्लीवालों का मुख्यमंत्री नहीं मानते, वो हर दिल्लीवाले को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. तो एक बेटा, एक बड़ा भाई होने के नाते, उन्हें हिरासत में भी 24 घंटे अपने दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के परिवार की चिंता सता रही है. वो दिल्लीवालों के बारे में ही सोच रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811