Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  पुलिस ने दीवानगंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला

0 192

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

लोकसभा  चुनाव के मद्देनजर  पुलिस ने सोमवार को दीवानगंज क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, नायब तहसीलदार नियति साहू,सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह सहित बड़ी संख्या में  पुलिस कर्मचारी  शामिल हुए। फ्लैग मार्च सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज से  होते हुए अंबाडी के मुख्य मार्गो से होते हुए अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी से भवानी चौक दीवानगंज से होते हुए ,इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर दीवानगंज से होते हुए फैक्ट्री चौराहा से होते हुए  दीवानगंज चौकी पर जाकर संपन्न हुआ। पुलिस ने रेलवे स्टेशन दीवानगंज से लेकर नई चौकी तक लगभग 6 किलोमीटर का फ्लैग मार्च निकाला।  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में  पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। इस संबंध में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जगह-जगह पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर  पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सजग है। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को अपनी डयूटी ईमानदारी से करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811