Let’s travel together.

मार्च में अपना बकाया लक्ष्य पूरा करने बकाया दारो पर विद्युत मंडल के तेवर सख्त,कटने लगे कनेक्शन

0 74

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

नगर सहित क्षेत्र भर के बिजली बकाया राशि वसूलने विद्युत मंडल ने मार्च माह में अपना लक्ष्य पूरा करने सख्त तेवर अपनाते हुए उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई शुरू कर दी है जिससे बकायादारों में हड़कंप मच गया है बिजली कनेक्शन जारी रखने के लिए कुछ उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करना भी शुरू कर दी है वकाया राशि वसूली करने मंडल ने अपने कर्मचारियों की टीम गठित कर दी है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर विद्युत मंडल के बकाया दारो की संख्या सैकड़ों में होने से बिजली वकाया राशि लाखों में पहुंच गई है बकाया राशि वसूलने विद्युत मंडल ने अपने तेवर सख्त करते हुए वकाया वसूली के लिए अपने कर्मचारियों की टीम गठित कर दी है यह टीम वकाया राशि वसूली करने रात दिन जुट गई है । बताया जाता है कि इस स्थल पर लगभग 1600 बिजली उपभोक्ता हैं इनमें से लगभग 6 सौ उपभोक्ता बकाया दार है इन बकाया दारों पर लगभग बिजली बिल बकाया राशि लगभग 30 लाख रुपए हो चुका है बकाया वसूली हेतु मंडल ने अनेक बार चेतावनी दी परन्तु बकाया राशि जमा न होने पर अब विद्युत मंडल ने अपना मार्च माह का लक्ष्य पूरा करने कड़े तेवर अपनाना शुरू कर दिए हैं तथा वकाया दारों से शीघ्र भुगतान करने की अपील करते हुए कहा गया है कि असुविधा से बचने के लिए शीघ्र बकाया भुगतान करें अन्यथा विद्युत कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई शुरू कर दी गई है आज विद्युत मंडल की टीम ने नगर में बकाया भुगतान न करने पर अनेक कनेक्शन विच्छेद किये इससे बकाया दारों में हड़कंप मच गया । इसके साथ ही बिजली चोरी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई है बकाया भुगतान राशि वसूली करने मंडल की टीम घर घर पहुंच कर वसूली कर रही है तथा भुगतान न करने पर तत्काल बिजली कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई शुरू कर दी गई है कनेक्शन विच्छेद से बचने अनेक लोग बिजली बकाया राशि भुगतान कर रहे हैं इन बकाया दारों में घरेलू उपभोक्ता व्यवसायिक उपभोक्ता एवं अन्य शामिल हैं ।

इस मामले में इनका कहना है-

बिजली बकाया राशि वसूली हेतु हमने टीम गठित की है तथा हमने उपभोक्ताओं से अपील की है असुविधा से बचने के लिए तत्काल बकाया राशि भुगतान करें । सांची में ही लगभग 16 सौ बिजली कनेक्शन उपभोक्ता हैं इनमें से लगभग 6 सौ उपभोक्ता बकाया दार है इन पर लगभग तीस लाख से अधिक राशि बकाया है बकाया राशि वसूली करने हम रात दिन जुटे हुए हैं साथ ही क्षेत्र भर के बकाया दारों से सख्ती से वसूली की जायेगी । एवं हम मार्च माह का लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे । मनीष श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक मप्र वि वि कंपनी सांची सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्री घायल     |     10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811