Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर बन रहा है गुरु आदित्य योग

0 583

भगवान महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व एक मार्च, दिन मंगलवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की ओर से शिव बारात निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। शिवालयों को भव्य रूप से सजाने का कार्य भी शुरू हो गया है। शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए आस्था की भीड़ उमड़ेगी। इसी दिन माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर संगम में लोग स्नान दान करेंगे। महाशिवरात्रि पर इस बार गुरु आदित्य योग का संयोग है। इस योग में महादेव का पूजन-अर्चन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी होगा। मनकामेश्वर महादेव, शिवकुटी महादेव, गंगोली शिवाला, हनुमत निकेतन में श्रद्धालु पूजन-अर्चन करेंगे।

गुरु आदित्य योग से बढ़ेगी पर्व की शुभता

चतुर्दशी तिथि 28 फरवरी की रात 1:59 बजे से शुरू हो जाएगी, जो एक मार्च को रात में 12:17 बजे तक व्याप्त रहेगी। इस दिन शनि देव अपनी राशि मकर में स्वगृही, मंगल अपने उच्च राशि में रहेगा। गुरु और सूर्य एक साथ रहने से गुरु आदित्य योग पर्व की शुभता में वृद्धि करेगा। इस दिन व्रत, पूजन के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान विधिविधान से किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप लूट ले गए 30 हथियारबंद डकैत       |     सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं पर अंकुश का प्रभावी माध्यम : एसीपी विजय कुमार दुबे     |     साँची में निकली भव्य भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा     |     चंद घंटों में नकबजनी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     चढ़ावा चोरी कांड तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के लिए भी झटका है- अजय बोकिल     |     वरिष्ठ अधिवक्ता पवन चौबे लोक अभियोजक बने     |     बेगमगंज में नवनिर्मित सुसज्जित रथ पर निकले जगत के नाथ     |     मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा खसरा को शून्य तक पहुंचाने वाली पंचायतो को मिलेगा सुमन पंचायत पुरूस्कार- उप मुख्यमंत्री      |     टी आई के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी में लगाई तार की जाली     |     जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर प्राचार्य को दी कड़ी चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811