Let’s travel together.

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए 80 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया युवक

0 113

– नगर पालिका अमले को लगी सूचना तो युवक को नीचे उतारा गया

– रील और सेल्फी के लिए लोग कर रहे हैं मनमानी– नीचे आया युवक बोला- मेरा कोई दूसरा इरादा नहीं था

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 15 में फतेहपुर क्षेत्र में स्थित एक पानी की टंकी पर एक युवक रील बनाने के फेर में इसके ऊपर चढ़ गया और यहां पर रील बनाने लग गया। 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े युवक को ऊपर देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। टंकी पर चढ़े युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पर जुट गए। स्थानीय लोगों को आशंका थी कि कही युवक आत्महत्या के लिए तो ऊपर नहीं चढ़ गया।

नगर पालिका का अमला पहुंचा, नीचे उतारा गया-

शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 15 फतेहपुर क्षेत्र में 80 फीट पानी की ऊंची टंकी है। यहां पर युवक रील बनाने के लिए ऊपर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने युवक को टंकी पर चढ़ा देखा तो नगर पालिका अमले को इस बात की सूचना दी। नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को बातचीत में उलझा का आवाज लगाकर उसे नीचे उतारा गया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद नीचे आए युवक से पूछताछ की गई। युवक का नाम अभिषेक रावत बताया गया जो कोलारस तहसील के बांगरोद गांव का रहने वाला है और वर्तमान में शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड पर रहता है जो वार्ड क्रमांक 15 का ही एक हिस्सा है। नगर पालिका अमले ने युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा और उससे पूछताछ की तो युवक न बताया कि वह तो रील बनाने के लिए ऊपर चढ़ा था।

युवक बोला- रील बनाने चढ़ा था-

80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद जब युवक अभिषेक रावत से इस पर चढ़ने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह तो केवल सेल्फी और रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़ा था आत्महत्या अन्य कोई इरादा उसका नहीं था। पूछताछ करने के बाद उसे जाने दिया गया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और स्थानीय लोगों का कहना है कि आजकल युवा सोशल मीडिया पर छाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में नगर पालिका की जो बड़ी-बड़ी टंकियां उन पर सुरक्षा व्यवस्था के आवश्य इंतजाम किए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811