Let’s travel together.

सूखते जा रहे जलस्रोत:जान जोखिम में डाल कर पानी भरते लोग

0 588

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह जिले में पानी की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है कहीं-कहीं भूमिगत जल प्रदान करने वाले कुएं और हैंडपंप भी अब साथ नहीं दे रहे है स्थानीय तालाबों में भी पानी बहुत कम बचा है ऐसे में आनेवाले समय में हालात और भी गम्भीर हो सकते है।
शहर से लगभग 10 किमी दूर ग्राम बिजोरी के ग्रामीण भी पानी को लेकर परेशान देखे गए।यहां के कुओं में पानी तल पर है तो हैंडपंप में भी कम बचा है। गांव के रामेश्वर,रक्कू, नरेंद्र,रज्जो,रूपा ने बताया कि यहां करीब 10 हैंडपंप है पर पानी सिर्फ एक हैंडपंप में ही बेहतर है कुछ बिगड़ गए है।दो कुएं है पर उनमें भी पानी नहीं है अन्य कोई सुविधा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पास में एक तालाब है उसमें भी पानी नहीं है।

“पानी की दो मोटर जल गई है उन्हें जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा,इस वर्ष बारिश कम होने से निकट के तालाब में भी पानी नहीं बचा और नहर भी चालू नहीं हो पाई”

के के श्रीवास्तव
सचिव,,ग्राम पंचायत बिजौरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811