Let’s travel together.

नाली और ठेलों पर दिख रहे कोविड-19 वेक्सीनेशन अभियान के सम्मान पत्र

0 691

धीरज जॉनसन दमोह

वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभाव और इसके विनाश से उभरने के बाद इस दौरान उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन करने वालों को अलग-अलग स्तर पर सम्मानित भी किया गया
कहीं-कहीं कोरोना वारियर्स को सम्मान पत्र भी प्रदान किये गए,परंतु अब ये पत्र नालियों में पड़े है और फुटपाथ पर लगे ठेलों पर पोहा देने के काम आ रहे है। शहर में भी नालियों और ठेलों पर पोहा देते हुए ऐसे सम्मान पत्र दिखाई दे रहे है जिन पर लिखा है कि ‘कोविड-19 वेक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश ने “पूर्ण टीकाकरण” में अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त की है’

अभियान में अथक परिश्रम कर समर्पित भाव से अविस्मरणीय एवं असाधारण कार्य किया है। इस अद्वितीय सहभागिता के लिए “राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश”आपकी मुक्तकंठ से प्रशंसा करता है।
आश्चर्य यह है कि अगर ये पत्र वाकई कोविड -19 वेक्सीनेशन अभियान के है तो इतनी अधिक मात्रा में ये पत्र बाजार में कैसे आ गए जिसमें कोई भी अपना नाम दर्ज कर सम्मान का हकदार बन जाये या नाली और दुकानों तक पहुंच जाए औऱ जिन्होंने वाकई कोरोना काल के दौरान निःस्वार्थ भाव से सेवा की व सम्मान के हकदार रहे वे खेदित हों!जो जांच का विषय भी हो सकता है।

“यह लोकधन के दुरूपयोग का मामला भी है और अत्यंत खेद की बात है कि सम्मान पत्रों का ही सम्मान नहीं रहा,लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही होना चाहिए,

एड.प्रशान्त सिंह हज़ारी जिला कांग्रेस समाज़ कल्याण प्रकोष्ठ,दमोह

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811