Let’s travel together.

गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले अभियुक्त् को 02 वर्ष का सश्रम कारावास

0 87

रायसेन ।न्यायालय न्या्यिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील उदयपुरा जिला रायसेन  द्वारा निर्णय पारित कर संदीप नरवरिया आ. रामबाबू नरवरिया, उम्र 27 वर्ष, नि. तलापुरा उदयपुरा, थाना उदयपुरा,जिला रायसेन को धारा 392 भादवि में 02वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्री अमित कुमार शुक्ला , सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन ने पैरवी की।

जानकारी अनुसार अभियोगी निशि द्वारा आरक्षी केन्द्रर उदयपुरा में उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट की कि 10 अप्रेल् 23 रात में 09.30 बजे के लगभग वह खाना खाकर कालोनी की पडोसन अनीता एवं शोभा सोनी के साथ पैदल पैदल घूम रही थी तभी घूमते हुए कालोनी के मेन गेट के पास से टॉवर के पास पहुंचे कि पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल से आया और पीछे से उसके गले में झपट्टा मारकर सोने की मोती माला मंगलसूत्र सहित खींच लिया और तेजी से भाग गया। अभियोगी की उक्त् सूचना पर आरक्षी केन्द्र उदयपुरा अपराध क्रमांक 134/23 पर प्रथम सूचना रिपोर्ट विचारण उपरांत माननीय न्यायालय में अभियोजन की ओर प्रस्तुत साक्ष्य का विश्लेषण करते हुए एवं समस्त दलीलों को सुनते हुए आरोपी को धारा 392 भादवि के अपराध का दोषी पाते हुए आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

न्यूज़ सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811