Let’s travel together.

नटेरन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्री करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 83

विदिशा।पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा जन संबाद कार्यक्रम में दिये गये निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब बेचने बालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। SDO (P) बासौदा के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया एवं अवैध मादक पदार्थ विक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंज बासौदा, जिला विदिशा ने बताया की 09 मार्च को नगतरा के पास मूडरा रोड़ की पुलिया के पास नगतरा पर मधुबिर की सूचना पर अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) लेकर दो व्यक्ति टीवीएस कंपनी की मोटर साइकिल से बेचने के लिए जा रहे है। जिसकी तस्दीक हेतु मौके पर पहुंचे। जो दो व्यक्ति को हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर रोका गया। आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम कल्लू कुशवाह निवासी करमेड़ी हाल वैरसिया भोपाल व जीवन दांगी निवासी कोलू खेड़ी हाल बैरसिया भोपाल का होना बताया। आरोपियों की समक्ष पंचान तत्ताशी ली गयी। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला। जिसकी मात्रा 1.1 किलो ग्राम मिला। जिसकी कीमत करीबन 11,000 रूपये व मोटर साइकिल की कीमत करीबन 30,000 रूपये है। कुल माल मशरूका करीबन 41,000 रूपये का जप्त किया गया। आरोपियों के विरुध्द अप.क्रं. 73/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री आशुतोषसिंह चौहान, उनि रणवीरसिंह जाट, आर. 611 दीपक पाल, आर. 229 धर्मेन्द्र चौहान, आर 217 दिलीप शर्मा, आर. 1029 नवदीप शर्मा, आर. 738 जयप्रकाश गुर्जर, आर. 1030 सुनील कोरी, आर. 106 अनिल यादव, सैनिक 88 राजपाल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811