Let’s travel together.

जल जीवन मिशन योजना के तहत हलाली समूह जलप्रदाय योजना में 61 गाँवों में जलप्रदाय योजना का काम शुरु

0 144

61 गांवों के ग्रामीणों को शुद्व पेयजल आगामी 2025 से मिलने लगेगा

सांची जनपद के 25 गांव और भोपाल के 36 गांवों के लगभग 50 हजार आबादी इससे लाभान्वित होगी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अंतगर्त गांवों में भी शहरों की तर्ज पर शुद्व पेयजल घर घर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी योजना के अंतगर्त हलाली समूह जलप्रदाय योजना बनाई गई थी जिसका काम शुरु हो चुका है और युद्व स्तर पर काम चल रहा है। इस योजना के पूर्ण पर पर 61 गांवों के ग्रामीणों को शुद्व पेयजल आगामी 2025 से मिलने लगेगा। जिसमें सांची जनपद के 25 गांव और भोपाल के 36 गांवों के लगभग 50 हजार आबादी इससे लाभान्वित होगी। हलाली डेम के बेस्ट वेयर पर लगभग 26 करोड़ रुपए की राशि से गेट का निर्माण हो चुका है। जिससे जितनी पानी की आवश्यकता हो, उतना पानी रोका जा सकेगा। अधिक पानी होने पर उसे निकाला भी जा सकेगा, इससे बाढ़ की स्थिति भी निर्मित नहीं होगी। इसके अलावा सिंचाई के लिए किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा । अभी ज्यादा पानी होने पर ओवरफ्लो से निकल जाया करता था। ओवरफ्लो पर ही पांच चैनल गेट लगा दिए गए हैं जिससे बारिश का ज्यादा पानी इकट्ठा किया जा सकता है। अब किसानों को पलावा के लिए भरपूर पानी मिलने लगेगा।


हलाली समूह जलप्रदाय योजना को पूर्ण करने की अधिकतम समय सीमा दो वर्ष निर्धारित है। अफसरों का प्रयास है कि दो वर्ष के पूर्व ही यह काम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। फिलहाल युद्व स्तर पर काम किया जा रहा है। दरअसल गर्मियों के दिनों में ग्रामीण अंचलों में जलसंकट गहराने लगता है। जिससे जहां ग्रामीण आए दिन परेशान होते हैं। जलस्तर नीचे चले जाने के कारण सरकारी और निजी टयूबबेल भी पानी देना बंद कर देते थे। नागरिकाें की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने यह जलजीवन मिशन योजना लागू की है ताकि हर घर जल व्यवस्था हो सके।
इन गांवों को मिलेगा फायदा
इस हलाली समूह जलप्रदाय योजना में ग्राम अम्बाड़ी, बनखेड़ी, बरजोरपुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा, दीवानगंज, जमुनिया, कचनारिया, करईया, कायमपुर, केमखेड़ी, खोआ, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, नरोद, नीनोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिगरा शामिल हैं। जिनमें ग्रामीणों को घर घर कनेक्शन देकर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। दहेडा में ही जल शोधन संयंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिसकी क्षमता 7.75 एमएलडी है। योजना में लगभग डेढ़ लाख आबादी को जल प्रदाय किया जा सकेगा तथा 30 हजार घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। जल संग्रहण एवं प्रदाय हेतु 18 टंकियों का निर्माण होगा जिसमें से 06 टंकियों का निर्माण सांची जनपद क्षेत्र में हो रहा है। कई गांव में लाइन भी बिछाई जा चुकी है जिन गांवों में लाइन नहीं बिछी है वहा पर लाइन बिछाई का काम तेजी से चल रहा है। एक बड़ी लाइन पाईप लाईन भोपाल विदिशा हाईवे 18 से होकर बिछाई जा रही है।

गर्मी के मौसम मैं जलस्तर हमेशा नीचा चला जाता है जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या होती है पाइपलाइन डालने से गर्मियों के समय में ग्रामीणों को पाने की समस्या नहीं आएगी हलाली डैम से अब ग्रामीणों को भरपूर पानी मिलने लगेगा
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से बड़ी पाइपलाइन निकल गई है इसी लाइन में से ग्रामीण इलाकों में छोटी-छोटी लाइन बिछाई जाएगी। जिससे ग्रामीण इलाकों सुचारू रूप से कुछ महीनो में पानी आना चालू हो जाएगा। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी
सेमरा सरपंच भानु लोधी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811