Let’s travel together.

डाक विभाग ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम्स के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है- कलेक्टर

0 128

– आरोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

-डाक विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भारतीय डाक विभाग के द्वारा मानस भवन में आरोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल विनीत माथुर उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुरी जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी उपस्थित थे।
गुना डाक संभाग के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय श्रीवास्तव अधीक्षक डाकघर गुना के द्वारा की गई। आरोहण जनसेवा की ओर बढ़ते कदम की थीम पर आयोजित यह प्रेरणादायक कार्यक्रम मुख्य पोस्टमास्टर जर्नल मध्य प्रदेश विनीत माथुर का प्रदेश में पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। इससे पूर्व वह केंद्र सरकार में उपभोक्ता मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनयुक्ति पर थे और विगत सप्ताह में ही मध्य प्रदेश डाक परिमंडल में पदभार ग्रहण किए हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि गुना डाक संभाग प्रदेश में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है एवं डाक संभाग के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग के साथ में न केवल केंद्र सरकार की बल्कि राज्य सरकार की योजनाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन किया गया है । उन्होंने बताया कि बदलते हुए परिवेश में डाक विभाग नवीन इन्नोवेशंस, टेक्नोलॉजी, रचनात्मकता के साथ में बहुत ही प्रभावी तरीके से जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डाक बीमा योजनाओं एवं बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कलेक्टर शिवपुरी रविंद्र कुमार चौधरी ने डाक विभाग के विगत 1 वर्ष में किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डाक विभाग ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम्स के क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लाडली बहना योजना, मनरेगा आदि में डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। इसके अलावा एपिक वितरण में शिवपुरी जिले में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा एपिक कार्ड वितरित किए थे।
आरोहण कार्यक्रम में संभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया एवं एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बदलते हुए डाक विभाग की तस्वीर को दिखाया गया। डाक योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक डाक चित्र कथा का भी विमोचन कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यकम प्रमुख रूप से शिवपुरी के सहायक अधीक्षक मनोज प्रताप, निरीक्षक राजकुमार तोमर पोस्टमास्टर मलखान सिंह एवं संभाग के अन्य निरीक्षक कुशाग्र पाल, राहुल जैन भारतेंद्र खरे एवं शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली सभी डाकघर के शाखा डाकपाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गौरव रघुवंशी निरीक्षक गुना के द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811