Let’s travel together.

ऋषभ पंत के IPL 2024 खेलने पर सस्पेंस, नहीं मिला फिटनेस सर्टिफिकेट!

0 100

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन शुरू हो रहा है. इसमें सभी को इंतजार ऋषभ पंत की वापसी की है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत पिछले सीजन नहीं खेले थे क्योंकि उनका कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें लिगामेंट इंजुरी हुई थी. उम्मीद की जा रही है कि पंत इस साल वापसी करेंगे, लेकिन पंत के फैंस को झटका लगता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत को नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिटनेस सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंत को पांच मार्च को एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल जाएगा लेकिन खबरों के मुताबिक ऐसा नहीं हैं. एनसीए ने उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया है.

ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे. इसी में उन्हें लिगामेंट में चोट लग गई थी. इसकी उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी और इसी कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. आईपीएल 2024 में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन इस पर संकट आता दिख रहा है.

नहीं मिला जवाब

पंत को आईपीएल में खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट क्लियर करना था लेकिन खबर है कि उन्हें क्लियरेंस नहीं मिल सका है. पंत की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है. इसी कारण पंत के आईपीएल खेलने पर संकट मंडराता दिख रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से इस बारे में पूछा तो उन्होंने खबर का खंडन नहीं किया लेकिन ये कहा कि इस बारे में फ्रेंचाइजी को कोई जानकारी नहीं है.

दिल्ली की टीम में नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटनेस किल्यरेंस न मिलने के चलते पंत को उनकी फ्रेंचाइजी ने टीम में भी शामिल नहीं किया है. अगर पंत नहीं खेलते हैं तो ये दिल्ली की टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है. टीम का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था. इस बार पंत को लेकर काफी उम्मीदें थीं. अगले कुछ दिनों में ये साफ पता चल जाएगा कि पंत आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं. नौ मार्च तक पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट न मिलने की खबर है. आईपीएल 22 मार्च से शुरू हो रहा है और तब तक पंत को सर्टिफिकेट मिल सकता है. दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक पर्थ जिंदल ने कहा था कि पंत इस सीजन वापसी कर रहे हैं. टीम के कोच पिकी पॉन्टिंग ने भी यही बात कही थी. खबर ये थी कि पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लेकिन बल्लेबाजी करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811