मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
समरता संदेश संत शिरोमणि श्री रविदास जी मंदिर निर्माण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत खोआ से प्रारंभ की गई जो सागर तक जाएगी और सागर में 100 करोड़ की लागत से 1 विशाल मंदिर का शिलान्यास 12 अगस्त को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभु राम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा , भाजपा सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा सांची जनपद उपाध्यक्ष गंगाराम चोकसे खोहा सरपंच कालूराम मीणा एवं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय सरपंच एब सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।