Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के बेहतर सेवा का जल्द मिलेगा फ़ल-राजेन्द्र शुक्ल

0 218

अतिथि विद्वान महासंघ ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत कर रखी अपनी मांग

डॉ.अनिल जैन  रीवा/भोपाल
सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों के दिन बहुरने वाले है।इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।अतिथि विद्वान महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल स मिलकर उनका स्वागत किया एवं अपनी मांग रखी।जिस उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अतिथि विद्वानों के बेहतर सेवा का फ़ल जल्द मिलेगा।मुख्यमंत्री जी काफ़ी संवेदनशील है आप लोगो के लिए सरकार रास्ता निकाल रही है।प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष डॉ पुष्पराज सिंह,डॉ प्रमोद तिवारी,डॉ के के शुक्ला,डॉ आशीष पांडेय,डॉ करुणाशंकर मिश्र,डॉ विकास पांडेय,डॉ संतोष तिवारी,डॉ प्रवीण,डॉ राहुल शामिल रहे।
*मुख्यमंत्री भी एक इंटरव्यू में अतिथि विद्वानों के संविलियन का बोल चुके हैं*
अभी हाल ही में सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव ने भी अतिथि विद्वानों के संविलियन के लिए बोल चुके हैं।डॉ यादव ने स्पष्ट कहा था कि अतिथि विद्वानों के साथ अभी तक न्याय नही हो पाया है,नई सरकार नए विजन के साथ अतिथि विद्वानों का संविलियन करके भविष्य सुरक्षित करेगी लोकसभा चुनाव के बाद।इससे ये लग रहा है कि अतिथि विद्वानों के वर्षो के संघर्ष का फ़ल अब मिलने वाला है।अतिथि विद्वानों के महापंचायत की भी एक भी लाइन पूरी नही हुई जिसके कारण विद्वान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
इनका कहना हे –
प्रवेश,परीक्षा,प्रबंधन,मूल्यांकन,अध्यापन,नैक,रूसा आदि समस्त कार्य अतिथि विद्वान करते हैं।25 वर्षो का अनुभव एवं यूजीसी योग्यता रखते हैं।मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,मंत्री सब बोल चुके हैं कि अतिथि विद्वानों के दम पर ही सरकारी महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं लेकिन फिर भी भविष्य सुरक्षित नहीं।सरकार एवं शीर्ष अधिकारियों से निवेदन है कि फ़िक्स वेतन एवं नियमितीकरण कर अतिथि विद्वानों को आशीर्वाद दें।
डॉ आशीष पांडेय,मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811