Let’s travel together.

सगाई के दिन हुई थी छह लाख रुपये की चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

0 93

भोपाल। राजधानी के रातीबड़ थाना इलाके में पिछले दिनों सूरज नगर में हुई छह लाख रुपये की सोने की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। परिवार में सगाई कार्यक्रम के दिन हुई इस वारदात को घर में काम करने वाली नौकरानी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।

यह है मामला

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को सूरज नगर, ग्राम सेवनिया गौंड निवासी 20 वर्षीय लवलेश बड़गैया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उसके घर पर बहन की सगाई का कार्यक्रम था। इसके लिए घर में स्वर्ण आभूषण रखे हुए थे। उनमें से सोने के छह कंगन, एक जोड़ी टाप्स, सोने की चेन सहित करीब छह लाख कीमत के जेवर चोरी चले गए। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर लवलेश के घर में काम करने वाली नौकरानी रानी शर्मा से पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकि सख्ती से पड़ताल करने पर वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने विनायक परिसर, सिकंदराबाद रोड निवासी 38 वर्षीय रानी पत्नी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर उससे चोरी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811