Let’s travel together.

नागिन ने लिया नाग की मौत का बदला,24 घंटे में लिया बदला

0 529

अंदर ही घर में घुसकर 12 साल के लड़के को डसा लड़के की हुई मौत

सीहोर से अनुराग शर्मा

बॉलीवुड फिल्मों में अपने नाग के मर जाने पर अक्सर नागिन को बदला लेते तो देखा ही होगा।लेकिन बुधनी के जोशिपुर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोशीपुर में किशोरी लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं मेहनत मजदूरी का काम करते हैं ।अभी चैत्र नवरात्रि में उनके यहां जवारे रखे हुए हैं ।

घटना गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे की है जब उनके घर के पास एक सांप निकल आया । जिसको किशोरीलाल एवं उनके परिजनों ने जान से मार कर फेंक दिया और अपने पूजन पाठ में लग गए। घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे रात को करीब 2:00 बजे एक अन्य साप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 वर्षीय रोहित को डस लिया।लड़के के चिल्लाने पर अन्य लोग जाग गए ।आनन-फानन में रोहित को होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय ले गए जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया हालांकि इस दौरान रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया। इधर डसने वाले सांप को परिजनों ने रात को ही मार डाला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811