Let’s travel together.

जफर कुरेशी के वेयरहाउस पर चला बुलडोजर,वेट ब्रिज मशीन का निर्माण किया धराशाही

0 822

वेयरहाउस में नॉट फ़ॉर सेल की 550 से अधिक मिली सीमेंट बोरी

सरकारी जमीन में लगा ट्रांसफार्मर किया धराशाही

गंजबासौदा विदिशा से राजीव शर्मा

भूमाफिया और गंजबासौदा के सहारा समय न्यूज चैनल के पत्रकार जफर कुरैशी पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है।कल पुलिस ने जफर कुरेशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही आज उसके शिवरामपुर पड़रिया स्थित निर्माणाधीन वेयरहाउस पर राजस्व विभाग ने कार्यवाही की है।जफर कुरेशी द्वारा ने कूट रचित दस्तावेजो से सरकारी जमीन पर कवजा कर वेयरहाउस में ब्रिज मशीन का निर्माण कराया द्वारा जा रहा था।जिसे जेसीबी मशीन। चलाकर तोड़ दिया गया।साथ ही सरकारी जमीन पर लगा ट्रांफार्मर भी जमीदोज कर दिया ।

पिछले 3 दिनों से प्रशासन की अलग-अलग विभाग की टीमें जफर कुरैशी और उसके रिश्तेदारों के अवैध धंधों पर छापेमारी में लगी हुई है।शनिवार को राजस्व विभाग की टीम शिवरामपुर पड़रिया में कुरैशी के निमार्णरत वेयरहाउस पर पहुंची। इस दौरान तहसीलदार कमल मंडेलिया के नेतृत्व में वेयरहाउस के आगे शासकीय भूमि की नपती की गई। वहीं वेयरहाउस के आगे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके वेट ब्रिज मशीन का निर्माण कराया जा रहा था । जिसे प्रशासन ने तोड़ दिया।


इस दौरान नायब तहसीलदार दौजीराम अहिरवार ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि शिवरामपुर के शासकीय नंबर 526 जिसका रकबा 4 बीघा का है, इसमें से सात विस्वा जमीन पर जफर कुरेशी नए नलकूप खनन और अतिक्रमण कर ट्रांसफॉर्मर रखा गया था, जिसे हटाकर खंभों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि जफर कुरेशी ने अपने वेयरहाउस पर ट्रांसफॉर्मर के संबंध में विद्युत विभाग के एस ई संपूर्णानंद शुक्ला पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे जिस पर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए संपूर्णानंद को गिरफ्तार किया था।
जबकि वास्तविकता में श्री शुक्ला ने जफर के अवैध ट्रांसफार्मर लगाने,सरकारी विधुत सामग्री की चोरी और घर वेयर हाउस में बिजली की चोरी जैसे मामलो में कार्यवाही की थी।इसी कारण यहां भी जफर ने श्री शुक्ला को झूठा फंसाया था।
क्षेत्र में अपने ऊंचे रसूख और कनेक्शन के जरिये मनमानी करने बाले भूमाफिया जफर कुरैशी पर प्रशासन के अलग-अलग विभागों की कार्रवाई जारी है। बीते 3 दिनों में गुरुवार को जफर कुरैशी के रिश्तेदार अब्दुल मतीन की गिट्टी क्रेशर और शुक्रवार को अतर कुरैशी की पार्क सिटी कॉलोनी में अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई है।

नॉट फॉर सेल सीमेंट की होगी जांच

कुरैशी के वेयरहाउस में 550 बोरी नॉट फोर रिटेल सीमेंट मिला है। बता दें कि इस सीमेंट का प्रयोग केवल शासकीय निर्माण कार्यों में प्रयोग किया जाता है। सीमेंट कंपनी से प्राइवेट वेयरहाउस के निर्माण करने किस प्रकार सीमेंट मिला है। प्रशासन इसकी भी जांच करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811