Let’s travel together.

आंगनवाडी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंची विधायक के पास

0 619

विधायक रामपाल सिंह ने दिया आश्वासन

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी जनपद प्रांगण में लगे विकलांगता शिविर में आज शिविर के कार्यक्रम के दौरान जहां मुख्य अतिथि के रुप में सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह शामिल हुए। जिसमें समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उन को ज्ञापन देने पहुंचे। जैसा कि लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बेनर तले तहसील कार्यालय परिसर मेंअनिश्चित कालीन धरना आंदोलन कर रही है । जबकि आंदोलन लगातार मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के साथ ही अब धीरे-धीरे सभी जिलों में पैर पसार चुका है अब देखना है कि शासन प्रशासन इन महिलाओं के सामने झुकता है इनकी मांगों को मांगता है या केवल आश्वासन के बाद ही यह धरना प्रदर्शन बंद होता है। लेकिन अभी लगातार इतने दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बाद कहीं ना कहीं आंगनवाड़ी की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ हुई हैं।सिलवानी में लगातार 19 दिन से हड़ताल पर है ।
इधर धूप चरम सीमा पर है तो उधर आंदोलन भी चरम सीमा पर पहुंच गया ।

सिलवानी विधायक ने दिया आश्वासन

सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज जनपद पंचायत में लगने वाले विकलांगता शिविर में पहुंची ।जहां पर उन्होंने माननीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह से चर्चा की विधायक जी ने उनकी सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना एवं आश्वस्त किया कि आप सभी हमारी बहन है आपकी जो भी मांग है उसको मैं पूरी ताकत के साथ विधानसभा में रखूंगा एवं मुख्यमंत्री जी से चर्चा करूंगा कि आप की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि आप लोग निश्चिंत रहें आप की मांगों को हर संभव प्रयास कर पूरा कराने के लिए मान्य मुख्यमंत्री जी से हम चर्चा करेंगे और जिससे कि आप की मांगों को पूरा किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811