Let’s travel together.

राजामाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट का कायाकल्प, PM मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, CM मोहन यादव भी होंगे शामिल

0 62

ग्वालियर। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के नए भवन के साथ पूरा एयरपोर्ट नए लुक में आ गया है। 500 करोड़ रुपए की लागत से ग्वालियर एयरपोर्ट को तैयार किया गया है। इंटरनेशनल लुक में अब यह एयरपोर्ट नजर आ रहा है। जल्द यंहा से इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित करने का भी प्लान है। एयरपोर्ट के कायाकल्प का लोकार्पण समारोह 10 मार्च को होना है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादितय सिंधिया मुख्य रूप से शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही है। 75 हजार लोगों की समारोह में आने की संभावना है। इस बीच बता दें कि कभी भी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो सकती है।

दरअसल, ग्वालियर में 500 करोड़ की लागत से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल बनकर तैयार है। फिनिशिंग का काम भी पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई है, जिसे केंद्रीय नागरिक विमाान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी भेजा गया है। उधर जिला प्रशासन ने भी लोकार्पण कार्यक्रम स्थल से लेकर 8 जिलों से लोगों को आयोजन स्थल तक लाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर ली है। 10 मार्च को दोपहर 2.30 बजे नए एयर टर्मिनल का लोकार्पण समारोह होने जा रहा है। खुद PM नरेन्द्र मोदी लोकार्पण समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल हो रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में यह समारोह होगा। 10 मार्च को लोकार्पण कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट परिसर में बाहर मैदान में डोम लग चुके हैं।

वहीं यहां 75 हजार लोग अंचल के आठ जिलों से आना है। कार्यकर्ताआों के बैठने से लेकर आने जाने तक के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जैसे- चार एयरोब्रिज बनाए गए हैं।-  3 एलीवेटर लगाए गए हैं।- वहीं 1 एलीवेटर गुड्स के लिए लगाया गया है। -2 एस्केलेटर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई है। -कमर्शियल जोन में तीन कैंटीन सहित फूड जोन होगा। -दिव्यांगों के लिए टॉयलेट बनाए गए हैं। -बेबी केयर होम भी बनाया गया है। -180 एकड़ में हो रहा तैयार -500 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है -300 करोड़ पहले चरण में खर्च होंगे -1500 यात्रियों की क्षमता होगी -700 कारों की पार्किंग क्षमता -13 फ्लाइट एक साथ आ सकेंगी -9 एयरबस और 4 एटीआर खड़े करने की क्षमता की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811