Let’s travel together.

मावलखोह में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब

0 132

– हजारों श्रद्धालुओं ने किया शिवाभिषेक
– अन्य स्थानों पर भी हुए आयोजन

रायसेन। गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी स्थित मावलखोह स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर विशाल मेला आयोजित हुआ
मेला मंदिर के रामदास महाराज के मार्गदर्शन में हुआ। यहां प्रातः से देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शंकर के शिवलिंग का अभिषेक किया। आयोजन में मानो जन सैलाब उमड़ा मेले में रायसेन, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, नरसिंहपुर के‌ श्रद्धालुओ ने भी दर्शन किए। मेला स्थल पर सप्त दिवसीय महायज्ञ भी चल रहा है। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी महाशिवरात्रि के मौके पर कई आयोजन हुए।


महाशिवरात्रि के अवसर पर तहसील गैरतगंज के कस्बा गढ़ी स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल मावलखोह में महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल मेला आयोजित हुआ। मंदिर पर जन सैलाब उमड़ा। प्रातः से लेकर देर शाम तक हजारो श्रद्धालुओं ने यहां स्थापित सिद्ध शिवलिंग का विशेष पूजा आराधना कर अभिषेक किया। पूरे दिन भक्तों की दर्शनों के लिए कतारें लगी रहीं। मंदिर में सप्तदिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का कार्यक्रम भी चल रहा है। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने भी पहुंचकर भगवान शिव की पूजा आराधना की। विभिन्न स्थानों के श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पूजा के लिए पहुंचे। मावलखोह में आयोजित मेले में विभिन्न सामग्रियों की दुकानों, मनोरंजन एवं सैरसपाटे के साधनों का भी लोगो ने लुत्फ उठाया। मेले की व्यवस्था में ग्रादम पंचायत गढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पंचायत एवं मेला समिति समाज सेवियों धार्मिक द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विभागो के प्रशासन अधिकारियों में  राजस्व विभाग पुलिस वन विभाग पंचायदत ग्रामीण विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले का पूरा सहयोग रहा।


इस मौके पर एसडीएम पल्लवी वैध, तहसीलदार लालजी वर्मा,सरपंच सैयद मसूद अली, नायाब तहसीलदार शैलेश सिंह, थाना प्रभारी महेश टांडेकर, चौकी प्रभारी रामप्रसाद परते, डिप्टी रेंजर पूनम मुनिया, पटवारी नन्द किशोर अहिरवार, दिव्या राजपूत,अभय सिंह गुर्जर, बृजमोहन जाटव, जनप्रतिनिधियों में बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, उपसरपंच बृजेश जाटव,‌ हरियाणा धाकड़, राम माहेश्वरी,नीरज चौरसिया, मोहन माहेश्वरी ,सरपंच नन्हेंलाल जाटव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, मनीष शर्मा, सुमित महाराज, मुन्ना ख़लीफ़ा, मुकेश धाकड़, भारत सिंह धाकड़ ,
भगवान सिंह धाकड़, अरविंद चौरसिया, राकेश चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, नितिन माहेश्वरी, दाऊद पटेल,‌राजेश ठाकुर , रज्जन ठाकुर, नरेंद्र पटेल,‌‌दीपकराज‌ श्रीवास्तव, खेमचंद साहू, विजय सिंह, सुमित धाकड़, एवं फ़रीद खां सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में सहयोग किया।

महाशिवरात्रि के इस मौके पर तहसील अंतर्गत श्री नीलकंठेश्वर महादेव धाम पाटन, सीहोरा खुर्द गैलपुर स्थित भुवनेश्वर महादेव, शिव पार्वती मंदिर कुशनगर, श्रीरामजानकी मंदिर शिवालय, शिवधाम पटी मानक चौक, चिंताहरण महादेव गैरतगंज, रड़िया मंदिर शिवधाम, कात्यायनी शक्ति पीठ शिवधाम सहित अन्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के मंदिरों में भी व्यापक पैमाने पर धार्मिक आयोजन हुए।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811