Let’s travel together.

शिवपुरी विधायक ने वृद्धजनों के लिए पलंग और अलमारी भेट की

0 86

– वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्धों की सेवा की

– 15 पलंग व 15 अलमारी भेंट की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने अपनी विधायक निधि से मंगलम वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के लिए पलंग और अमलारी भेंट की है। विधायक देवेंद्र जैन ने रविवार को वृद्ध आश्रम में पहुंचकर यहां पर निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की और वृद्धजनों के लिए 15 पलंग व 15 अलमारी भेंट की।
इस मौके पर वृद्धजनों से बातचीत करते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार वृद्धजनों के लिए कई योजना संचालित कर रही है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और वृद्धजनों को माला पहनकर उनका स्वागत किया। उन्हें भोजन भी कराया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि मंगलम वृद्ध आश्रम संचालन करने के लिए और भी जो मदद की आवश्यकता होगी वह उनके द्वारा मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर मंगलम संस्था के संचालगण व पदाधिकारीगण डॉ अजय खेमरिया, एसकेएस चौहान, हरवीर रघुवंशी, मुकेश गोयल, दीपक गोयल, हरिओम अग्रवाल, जिनेंद्र जैन, अरविंद जैन, रंजीत गुप्ता, अशोक कोचेटा, प्रमोद भार्गव, डॉ रामनिवास शर्मा, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, राजेश सिंघल, मुकेश जैन, राजेश विहारी पाठक, विष्णु सोनी, हरिओम नरवरिया, एपीएस चौहान, संजीव भार्गव, विकास शर्मा सहित कई सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811