Let’s travel together.

शिवपुरी के समाजसेवी डॉ बीके शर्मा को मिला भारत गौरव सेवा सम्मान

0 138

– समारोह कार्यक्रम में देश एवं विदेश के 300 सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया

– हरिद्वार के 4 स्टार होटल गॉडविन में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के 10 वा स्थापना दिवस एवं एवं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं भारत गौरव सेवा सम्मान अवार्ड समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉ बीके शर्मा को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। शभारत गौरव सेवा सम्मान पाने वाले श्री शर्मा इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के स्वास्थ्य सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और
भृगुवंशम समाज सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष भी है। हरिद्वार में आयोजित इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के दसवें स्थापना दिवस एवं इंटरनेशनल कांफ्रेंस में यह सम्मान दिया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुदेव स्वामी संतोष देव आनंद महाराज महामंडलेश्वर एवं अध्यक्ष अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार उत्तराखंड ने की।कार्यक्रम में पावन सानिध्य परम पूज्य गुरुदेव ललिता नन्द गिरी जी महाराज महामंडलेश्वर और महंत भारत माता मन्दिर मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि के सी त्यागी राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री बिहार एवं राज्यसभा सांसद और पूर्व लोकसभा सांसद राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता जनता दल यूनाइटेड रहे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में तीरथ सिंह रावत जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड और पूर्व लोक सभा सांसद पौड़ी गढ़वाल और केबिनेट मंत्री स्तर विनय रुहेला उत्तराखंड सरकार और श्याम वीर सैनी राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार और शादाब शम्स अध्यक्ष वक्फ बोर्ड राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश बंसल बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और बृज मोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और माननीय श्री मुकेश कुमार जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग श्रीमति मधु भट्ट राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार और माननीय श्री राम कुमार वालिया जी राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार और वीरेंद्र प्रधान जी सदस्य निगरानी समिति निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और माननीय श्रीमति कुसुम महाजन जी सदस्य केंद्रीय केंद्रीय दिव्यांगता बोर्ड भारत सरकार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक इंडियन आर्मी और पुलिस प्रशासन और पी आर डी जवान और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों और डॉक्टर और पत्रकार बंधु और इंटरनेशनल खिलाड़ी इंटरनेशनल खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ताओ और मानव अधिकार कार्यकर्ताओ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811