Let’s travel together.

पीएम नरेन्‍द्र मोदी कुछ देर में वीसी के जरिए करेंगे चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास

0 80

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को चित्रकूट में चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव परियोजना का वर्चुअल रूप से शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव चित्रकूट के सुरेन्द्र पाल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा।

इसमें प्रदेश के भी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को चयनित किया गया है। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रुपये लागत के मां मंदाकिनी घाटों का उन्नयन विकास, नगर परिषद चित्रकूट के अंतर्गत 41 करोड़ 56 लाख की लागत के मोहकम गढ़ तिराहे से पीली कोठी तक मुख्य मार्ग निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
वहीं, प्रसाद योजनांतर्गत पीतांबरा पीठ मंदिर, दतिया और अमरकंटक में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसके बाद सिंगरौली में स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद कर ऋण वितरण करेंगे।
सिंगरौली । मुख्यमंत्री डा मोहन यादव गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आएंगे। वे सिंगरौली में जनआभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से हितलाभ का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से श्रीराम पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए हैं। वे दोपहर में सिंगरौली पहुंचेंगे और ग्राम हर्रई से जनआभार यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
वे विभिन्न वर्गों और समुदायों व संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचेंगे और यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे 229.55 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811