Let’s travel together.

रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर, रेलगाड़ी के नीचे गिरी लड़की

0 91

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मदन महल रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ट्रेन में चढ़ते वक्त एक युवती का पैर फिसल गया और वह पटरी के नीचे गिर गई। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिग कर ट्रेन को रोका। युवती को इलाज के लिए एम्बुलेंस अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद युवती सदमें में है। घटना का सीसीटीवी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस शाम 5:30 पर रवाना हुई थी, वहीं मदनमहल स्टेशन से जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी युवती ने उसमें चढ़ने की कोशिश की और हादसा हो गया।

जीआरपी के मुताबिक, ढीमरखेड़ा निवासी 18 वर्षीय काजल दुबे पिता कमल नारायण दुबे भोपाल जाने के लिए जबलपुर आई थी। वह कटनी की रहने वाली है। काजल मदनमहल के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची। जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो काजल का चलती ट्रेन से पैर फिसल गया और वह फुट्रेस से नीचे गिरकर अंदर चली गई। यात्रियों द्वारा ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया तथा लड़की को बाहर निकला गया। युवती को जीआरपी और आरपीएफ की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811