Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ

0 48

रायसेन।जिला अस्पताल रायसेन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ किया। इसके साथ ही एसएनसीयू इकाई में आई 2 डी इको मशीन का उद्घाटन भी किया गया।

इस मशीन के द्वारा नवजात शिशु की हार्ट की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा भी साथ रहे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल नेएसएनसीयू इकाई में किए गए उत्कर्ष कार्यों की सराहना की। साथ ही 15 से 21 नवम्बर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के उद्देश्य के बारे में बताया कि नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल के महत्व को बढ़ावा देना तथा आमजन में नवजात शिशु के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि प्रत्येक शिशु का जीवन सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नवजात शिशु की देखभाल केवल जन्म और अस्पताल में उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्वास्थ्य संस्था से छुट्टी मिलने के बाद भी उसकी निरंतर निगरानी एवं समुचित देखभाल आवश्यक है। इससे शिशु के जीवन की सुरक्षा के साथ उसके बेहतर दीर्घकालिक स्वास्थ्य, पोषण और समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह के दौरान पूरे जिले के नवजात शिशु का परीक्षण और उनकी हाई रिस्क स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच में बीमारियां या समस्याएं आने पर उनका निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही नवजात शिशुओं की देखभाल, स्तनपान, समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811