Let’s travel together.

श्री वृंदावन कामधेनु गौशाला में धूमधाम से मनेगी गोपाष्टमी

0 158

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तहसील की श्री वृंदावन कामधेनु गौशाला गढ़ी में गोपाष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा।
​गौशाला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, यह विशेष आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर दिन बुधवार को रखा गया है। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में सुबह के समय विशेष गोपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय धर्मप्रेमी जनता शामिल होकर गौमाता का पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
​

पूजन के उपरांत सभी भक्तों और गौ प्रेमियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है। समिति ने सभी धर्मनिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गौशाला पहुंचकर इस पवित्र पर्व में भाग लें और गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |     देवी जागरण पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश, उमड़ा जनसैलाब     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811