Let’s travel together.

सुनील सोन्हिया मुंबई में राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित

0 101

 

मुंबई।  शो थीम प्रोडक्शन हाउस द्वारा मुक्ति कल्चरल हब अंधेरी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री राइटर, सिंगर्स, म्यूजिक कंपोजर को राष्ट्रीय एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया उक्त अवॉर्ड वरिष्ठ फिल्म अभिनेता, निर्देशक
धीरज कुमार (अपने धारावाहिक ओम नमः शिवाय के लिए जाने जाते हैं), प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्शन निर्देशक टीनू वर्मा और सदाबहार पार्श्व गायक
विजय बेनेडिक्ट (आई एम ए डिस्को डांसर फेम) ने भोपाल के रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया को शॉर्ट फिल्म निर्माण एवम अभिनय कैटेगरी में राष्ट्रीय एचिवर अवॉर्ड से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल बैंक में कार्यरत प्रबंधक और उनका जुनून गायन, अभिनय, निर्देशन, लेखन और एंकरिंग है।


सुनील अपनी लघु फिल्मों का निर्देशन, निर्माण और अभिनय करते रहे हैं, साथ ही उन्होंने इसकी पटकथा भी लिखी है। पिछले पांच वर्षों से अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म फेस्टीवल केलगातर उनकी शार्ट फिल्मों की स्क्रीनिग की गई है
और उन्होंने कई टीवी सीरियल, फिल्म, शॉर्ट मूवीज में काम किया है और फिल्म में गाना भी गाया है।
उनके कुछ कार्य प्रोफ़ाइल हैं
अभिनय – टीवी सीरियल
लेकिन वो सच था (दूरदर्शन), चिट्ठी आई है (सहारा), सावधान इंडिया (स्टार भारत), जुर्म अब तक (बंसल न्यूज ,देवी (सोनी चैनल), जुर्म (न्यूज़ वर्ल्ड)।
फरेबी,हासिल, चंपा भुवन, अनसिएबल जैसी फिल्में
शॉर्ट फिल्म गांधी ने कहा था, शक की सुई, रिश्ता एक एहसास, ब्लैकमेल, किराएदार, आरोग्यम, अनुगुंज यातायात, स्वच्छता पर आधारित तीन लघु फिल्मों एवम विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है।
इसके साथ-साथ उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया है और ‘हां नहीं तो’, किरायेदार, ‘रिश्ता एक एहसास’ उबुंतु, अनुगूंज, शार्ट फिल्मों का निर्देशन किया है और उन्हें देश भर की हजार से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलने का अवसर मिला।
श्री सोन्हिया को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, इंटरनेशनल आइकन अवार्ड ,एशिया प्राइड अवॉर्ड खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में निर्देशन और अभिनय के लिए अवॉर्ड, कोरोना योद्धा अवॉर्ड, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811