Let’s travel together.

क्रिकेट टूर्नामेंट में फायनल मुकाबले में पहुंची श्याम बाबा क्लब

0 73

– पूर्व राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, जेलर रमेशचंद आर्य, महिला बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र हुए शामिल

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर के पोलोग्राउण्ड में आयोजित दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार जयकिशन शर्मा स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में यहां फायनल में पहुंची पहली टीम ब्रिसबेटन को हराकर श्याम बाबा क्लब पहुंची तो वहीं दूसरा मैच द मैंस और चैलेंजर्स के बीच खेला गया, इनमें से जीतने वाली टीम का खिताबी मुकाबला श्याम बाबा क्लब के साथ होगा।
इसके पूर्व कार्यक्रम में दिवंगत जयकिशन शर्मा के चित्र पर श्रद्धांजलि देने के लिए मप्र शासन के राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, महिला बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुन्दिरयाल, जिला सर्किल जेल के अधीक्षक रमेशचन्द्र आर्य, उप अधीक्षक दिलीप सिंह, डिप्टी जेलर शिल्पा छित्तर, पूर्व पार्षद गब्बर सिंह गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह तोमर, रंजीत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अतिथियों का टूर्नामेंट के संयोजक लालू शर्मा व किरण शर्मा के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया।
यहां राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने दिवंगत जयकिशन शर्मा की पत्रकारिता के अनुभव को मंच से साझा किया और उन्हें जुझारू पत्रकार बताया। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से दिवंगत जयकिशन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। टूर्नामेंट में कॉमेन्ट्री खेल विभाग के कॉर्डिनेटर कमल सिंह बाथम शेरा, गिरीश मिश्रा मामा व पूर्व क्रिकेटर एवं पत्रकार जकी खान के द्वारा की गई जबकि स्कोरर राजवीर सिंह व कार्तिक कुशवाह रहे। इस टूर्नामेंट को भव्यता प्रदान करने के लिए विजेता पुरूस्कार की राशि 31 हजार प्रदान करने वाले एसपीएस स्कूल के संचालक व समाजसेवी अशोक ठाकुर एवं पूर्व नपं कोलारस अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, 15 हजार रूपये की उपविजेता राशि प्रदान करने वाले ग्राम पंचात भटनावर के सरपंच संजय अवस्थी, समस्त प्रकार की ट्रॉफी प्रदान करने के लिए सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, पूरे टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की टीम को टी-शर्ट प्रदान करने वाले एएस ग्रुप के डायरेक्टर अवधेश शिवहरे, सपना बस ट्रेवल्स संचालक जय सिंह रावत, जैक एन जिन स्कूल के संचालक जाहर सिंह रावत, पेट्रोल पंप संचालक राजेन्द्र रावत राजा भैया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रघुवीर रावत, पटेल एण्ड संस के डायरेक्टर भूपेन्द्र रावत पड़ौरा, अनिल ओझा, दुर्गेश शर्मा टोरिया आदि शामिल है। समापन अवसर पर सरपंच भटनावर संजय अवस्थी के द्वारा आज अन्नकूट का वितरण भी दर्शकों के लिए किया जाएगा। इसमें पहुंचने के लिए सेेमीफायनल का मैच ब्रिसबेन एकादश व श्याम बाबा क्लब के बीच खेला गया जिसमें श्याम बाबा ने टॉस जीतकर ब्रिसबेन टीम को बल्लेबाजी की कमान सौंपी। जिस पर ब्रिसबेन की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए अपने खिलाड़ी भारत विरमानी के 32 और दीपक के 22 रनों की बदौलत 120 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम श्याम बाबा क्लब को दिया, यहां श्याम बाबा के रानू, महेन्द्र व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए, जबाब में बल्लेबाजी पर उतरी श्याम बाबा टीम के खिलाड़ी होशियार सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए और अपने साथी रानू के 40 रनों के साथ मिलकर अपनी टीम को सर्वाधिक 8 विकेट से विजयश्री दिलाई और खिताबी मुकाबले फायनल में स्थान हासिल किया। यहां दूसरी टीम के रूप में चैंलेंजर्स क्लब व द मैंस कंपनी में से किसी एक के विजेता बनने पर खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811