Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने के लिए बनाई रणनीति

0 114

 

– वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की बैठक संपन्न

– मां सरस्वती की पूजा कर बसंत उत्सव भी मनाया गया
– रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा सक्रियता बढ़ाने व आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्य योजना एवं संगठनात्मक रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर महिला इकाई द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिला पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच हाउजी गेम, तंबोला, एवं कंपटीशन गेम खिलाए गए एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलन किया गया एवं बसंत उत्सव मनाते हुए मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई एवं सुंदर भजनों का गायन किया गया। भोपाल में बन रहे पांच मंजिला वैश्य भवन के निर्माण के लिए महिला इकाई शिवपुरी की तरफ से भी सभी सदस्यों ने अपनी अपनी सहयोग राशि भेजने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चाय एवं स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य इकाई से प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिला अध्यक्ष शिवपुरी श्री सिंघई अजीत जैन , संभागीय मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, युवा इकाई संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, जिला महामंत्री कमलेश बंसल, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल ड़ेंगरे, महिला इकाई जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अनिता बंसल, इंदिरा सराफ, रितु मंगल, रुचि मंगल, मंजू बंसल, रानी गुप्ता, माधुरी गोयल, सुमन कोठारी, शिखा बंसल, साधना गुप्ता, राधा बंसल, ज्योति सिंघल आदि महिला सदस्यगण मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811