Let’s travel together.

नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक केम्प का आयोजन 648 का हुआ नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक

0 83

 

रायसेन।  बीते कई वर्षों से नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बनाकर देने वाले समाजसेवी विकास पचौरी ने रायसेन के महामाया चौक पर सभी उम्र के 648 ब्यक्तिओ का नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करबाकर उनको परिचय कार्ड बनाकर दिए , महामाया चौक पर गांधी प्रतिमा के पास यह कैम्प सुबह 10 बजे लगाकर टेक्नीशियन टीम द्वारा शाम 5:00 बजे तक बच्चों सहित सभी उम्र के महिला पुरुषों का बिल्कुल नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके उन्हें परिचय कार्ड बनकर दिया गया । सॉथ सॉथ रक्तदान के फायदे का एक पम्पलेट भी दिया गया । इस सेवाकार्य में रक्तदान परिवार रायसेन, अपना रायसेन सामाजिक संस्था, दिव्यजीवनदान संस्था सहित अन्य समाजसेवीयो ने सहयोग किया ।
समाजसेवी विकास पचौरी ने बताया की रायसेन में जिन लोगों का ब्लड चैक हुआ है उसकी लिस्ट बनाकर www. vikaspachori.in वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी जो कि ब्लड की आवश्यकता के समय सभी को आसानी से उपलब्ध हो सकेगी । उल्लेखनीय है कि विकास पचौरी बीते वर्षों में ढाई लाख से अधिक व्यक्तियों का नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बना कर दे चुके हैं और इसका विश्व रिकॉर्ड भी कायम हुआ है इसके साथ ही विकास पचौरी निःशुल्क शव बाहन चलकर अभी तक 5500 से अधिक पार्थिव शरीरों की स्वयं के शव वाहन से नि:शुल्क अंतिम सेवा कर चुके हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811