Let’s travel together.

स्कूली बच्चों ने चित्र बनाकर बताए मलेरिया व डेंगू से बचाव के उपाय

0 313

– चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने मलेरिया व डेंगू से बचाव का संदेश दिया

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी। मलेरिया डेंगू से बचाव हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके चलते गोदरेज के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति व फैमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित एंबेड परियोजना के तहत आज जिला शिवपुरी के विकासखंड पिछोर के ग्राम उमरी कला के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से मलेरिया व डेंगू मुक्त बनाने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में 53 बच्चों ने भाग लिया।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ संजय ऋषिवर , मलेरिया सलाहकार डॉ राजेश वर्मा व जिला समन्वयक एंबेड परियोजना दीपक जौहरी ने बताया की बच्चों के माध्यम से घर घर मलेरिया व डेंगू से बचाव का संदेश पहुंच सके जिसके चलते बच्चों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता की गई। इस कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार लोधी व एंबेड टीम के सदस्य महेश कुमार रियाज सत्येंद्र बंटी विजय का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811