रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
धारा 138 एनआईए चेक बाउंस के मामले में आरोपी को रायसेन न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव के न्यायालय से 06 माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। जानकारी अनुसार परिवादी प्रीतम सिंह लोधी द्वारा राजेश कुमार यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट रायसेन के न्यायालय में अभियुत अशोक आत्मज लालाराम रकवार के विरुद्ध परिवाद धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आरोपी अशोक ने दिनांक 10 जुलाई 2018 को परिवादी को बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा रायसेन से चैक की ऋण राशि एक लाख पेंतीस हज़ार रूपए का खाते का चेक नं. 067593 प्रस्तुत किया गया था। जिसमें न्यायालय द्वारा दिनांक 6 अप्रैल 2022 को निर्णय पारित कर अभियुक्त को 6 माह का सश्रम कारावास के दंड से दंडित किया गया है एवं दस की धारा 357 (3) के तहत परिवादी को अपील अवधि उपरान्त चेक राशि एक लाख पेंतीस हज़ार रूपए तथा उस पर चैक दिनांक से राष्ट्रीयकृत बैंक की ब्याज दर प्रतिशत ब्याज राशि 8.100/- रूपये इस प्रकार कुल 143100/- रूपए एक लाख त्रितालिस हजार सो रूपए अदा क्षतिपूर्ति राशि अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह किये जाने का आदेश पारित किया गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।