Let’s travel together.

मंगल सांध्य बेला में जामगढ़ में गो पूजन कर दीप जलाकर अद्भुत संतश्री विद्यासागर जी को दी विनयांजलि

0 157

 

जामगढ़ आगमन के संस्मरण के साथ हुई संतश्री की चर्चा

बरेली क्षेत्र का गांव जामगढ़ बड़भागी, जो पड़े संतश्री के चरण

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

मंगल सांध्य बेला में विश्व विख्यात संतश्री एवं ज्ञान के सागर पूज्य संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज के प्रति विनयांजलि प्रकट करने श्रीकृष्ण गोशाला जामगढ़ में गो सेवक और जामगढ़ के युवा समाजसेवी पटेल शशिमोहन शर्मा के विनम्र आग्रह पर जामगढ़, भगदेई के अलावा बरेली से भी श्रृद्धालु पहुंचे। रायसेन जिले के गांव गांव के जन जन से गहरा लगाव रखने वाले और सभी वर्गों और धर्मों से जुड़े देह त्यागी और देवत्व में लीन पूज्य महाराजश्री विद्यासागर जी का गांवों के नागरिक ह्दय से सम्मान करते रहे हैं।
जामगढ़ में पूज्य संत श्री का दो बार मंगल आगमन हुआ था। यही कारण है कि यहां के नागरिक पूज्य विद्यासागर जी से लगाव रखते हैं।

मंगल सांध्य बेला में जामगढ़ में गो पूजन कर दीप जलाकर अद्भुत संतश्री विद्यासागर जी को दी 

जामगढ़ की श्रीकृष्ण गोशाला में पूज्य संतश्री के पंचभौतिक देह त्याग और देवत्व मिलन पर उनके प्रति दीप जलाकर विनयांजलि के पूर्व गो पूजन किया गया। वृंदावन धाम के संत श्री गोपाल जी महाराज और पंडित हरिशंकर पांडे के मार्गदर्शन में पंडित शिवनारायण शर्मा,पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित शशिमोहन शर्मा,मनोज शर्मा तथा मुकेश सिमरैया और गांव नागरिकों ने गो माता का पूजन किया। इसके बाद गोशाला से लगे श्रीराम जानकी बड़ा मंदिर पूज्य करूणा सागर संतश्री विद्यासागर जी महाराज को वैदिक विधान के साथ दीप जलाकर वृंदावन धाम के संतश्री गोपालजी महाराज एवं पंडित हरिशंकर पांडे के सानिध्य में विनयांजलि अर्पित की गई। यहां पर संत समरण और चर्चा हुई।जामगढ़ के बरिष्ठ समाजसेवीद्वय पंडित शिवनारायण शर्मा, एवं पंडित घनश्याम शर्मा , पटेल शशिमोहन शर्मा एवं मध्यप्रदेश साहू समाज के प्रतिनिधि मुकेश सिमरैया ने बताया कि जब पूज्य संतश्री विद्यासागर जी महाराज वापोली धाम से जामगढ़ की ओर पधारे थे तो पूरे गांव के सभी नागरिकों ने मंगल चौक पूरकर उनकी चरण वंदना की थी। पूज्य संतश्री ने जामगढ़ में ग्रामीणों के आग्रह पर मंगल प्रवचन देते हुए जामगढ़ के ऐतिहासिक, पुरा वैभव महत्व के साथ ही अपनी अद्भुत दिव्य वाणी से अपना बना लिया था। ज्ञान के सागर पूज्य विद्यासागर जी की सरलता और सहजता को लोग आज याद करते हुए बताते हैं कि विद्वान पंडित रमेशचंद्र शर्मा और सेवा निवृत्त प्राचार्य पंडित पीएन याज्ञवल्क्य ने पूज्य संतश्री को पूरे गांव की ओर से श्रीफल भेंटकर कृतज्ञता ज्ञापित की थी उन्होंने पूरी सहजता के साथ स्वीकार कर जामगढ़ को कृतार्थ किया।

इन्होंने दी विनयांजलि

समाज सेवी राममोहन पटेल, पटेल शशिमोहन शर्मा एवं कमल याज्ञवल्क्य ने प्रसंगवश बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जब जामगढ़ आदि क्षेत्रों से विहार कर रहे थे तो उस समय बरेली क्षेत्र में ओले नहीं गिरे थे, जबकि दूसरे क्षेत्रों में ओले गिरने से काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि संतों के चरणों से कल्याण और मंगल होता है।
दिव्य संतश्री आचार्य विद्यासागर जी महाराज के देह त्याग पर जामगढ़ गांव में अपनी विनम्र भावनाओं सहित सादर विनम्र विनयांजलि अर्पित कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार पटेल शशिमोहन शर्मा रहे। यहां आयोजित विनयांजलि कार्यक्रम में वृंदावन धाम के संतश्री गोपाल जी महाराज, पंडित शिवनारायण शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित हरिशंकर पांडे, राममोहन पटेल, शशिमोहन शर्मा, पत्रकार राजीव तारण, यशवंत सराठे, सेठ जीतेन्द्र जैन,विकास जैन, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, रामविलास शर्मा,छोटेलाल साहू,सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू, साहू समाज के प्रतिनिधि मुकेश सिमरैया,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामकिशोर साहू,मुरैना क्षेत्र के ठेकेदार सोनू शर्मा, रघुनंदन शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य सुधीर शर्मा, लल्लू शर्मा, उमेद सिंह लोधी,मनीष याज्ञवल्क्य, शिवा शर्मा, कैलाश भारद्वाज,सुरेन्द्र शर्मा,राजेश तिवारी, विपिन शर्मा, नमन याज्ञवल्क्य,मोहन विश्वकर्मा आशुतोष शर्मा, भगवानदास कुशवाह, प्रांजल याज्ञवल्क्य, मनु शर्मा,निखिल शर्मा, प्रियांशु शर्मा,अम्बरीश, प्रवीण शर्मा,अंशु, हर्षू ,मृदुल आदि सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

जामगढ़ में पूज्य विद्यासागर जी ने यह कहा था

संत संस्मरण चर्चा के दौरान बताया गया कि जब महाराज जी जामगढ़ पधारे थे तो उस समय खेत अन्न से भरे थे। उन्होंने कहा था कि लोग खूब कमाते हैं और धन दोलत को तिजोरियों में भरकर उसकी सुरक्षा करते हैं, किन्तु किसानों का करोड़ों का माल देखो कैसे खुले में रखा रहता है भगवान् भरोसे। भगवान् उसकी रक्षा करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811