Let’s travel together.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी बोले- छह महीने में कराएंगे दोबारा

0 72

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शनिवार को रद्द कर दिया गया है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. मुख्यमंत्री का कहना है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, इस समय पेपर लीक वाले एसटीएफ की रडार में हैं. अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और इस भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे थे.

यूपी सरकार के गृह विभाग की ओर से बताया गया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में तथ्यों की जांच परख के बाद पारदर्शिता के उच्च मापदंडों को ध्यान रखते हुए भर्ती को निरस्त करने का फैसला लिया गया है. सरकार ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए. साथ ही साथ कानूनी कार्रवाई की जाए.

सरकार ने बताया है कि पेपर लीक की जांच एसटीएफ से कराए जाने का फैसला लिया है. दोषी पाए जाने वाले शख्स के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी सरकार ने कहा है अगले छह महीने में होने वाली भर्ती के लिए परिवहन विभाग से कहा गया है कि अभ्यर्थियों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाए. सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे, ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है.

प्रियंका गांधी ने पेपर लीक को लेकर उठाए थे सवाल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपल लीक होने के बाद लगातार इस रद्द की मांग हो रही थी. कई परीक्षार्थियों का आरोप था कि एग्जाम से पहले पेपर लीक हो गया था. पुलिस भर्ती बोर्ड इन आरोपों की जांच कर रहा है. साथ ही सा पेपर लीक के खिलाफ परीक्षार्थी विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहे थे. भर्ती रद्द होने के बाद उन्हें राहत मिली है.

वहीं, पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. प्रियंका गांधी प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए थे. प्रियंका गांधी ने पूछा था कि क्या चांद और मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता? उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की मांग की थी. इसके अलावा प्रियंका ने परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग की थी. उन्होंने राज्य सरकार से अपील की थी कि युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म फ्री में दिए जाएं.

48 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

परीक्षा देने वाले लाखों नौजवानों ने पेपर लीक होने की शिकायत की थी. यूपी बोर्ड के मुताबिक, अब तक 1495 शिकायतें मिली थीं. शुरुआत में पुलिस भर्ती बोर्ड पेपर लीक होने की खबरों को खारिज कर रहा था. हंगामा बढ़ता देख जांच के लिए कमेटी गठित की गई. आपको बता दें 48 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने फार्म भरे थे. काफी मुसीबतों का सामना करते हुए परीक्षा भी दी थी, लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद इनके भविष्य पर ग्रहण लग गया था. नौकरी मिलने की आस लगाए युवाओं को निराशा हाथ लगी इसलिए युवा सड़क पर उतरकर इंसाफ की मांग कर रहे थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811