नई दिल्ली । हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे दो लोगों को दिल्ली में लाल किले के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी के संपर्क में आकर कट्टरपंथ की राह पर चल पड़े थे। पुलिस ने गत दिवस शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे निवासी 21 वर्षीय खालिद मुबारक खान और तमिलनाडु के रहने वाले 26 वर्षीय अब्दुल्ला उर्फ अब्दुर रहमान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों को पाकिस्तान में बैठे आका द्वारा सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी बनाया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति अवैध रूप से सीमा पार करने के तरीकों पर अपने आका से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। उनके कब्जे से दो पिस्टल, 10 कारतूस, एक चाकू तथा एक तार कटर बरामद किया गया है।
मीडिया को एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक जानकारी के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तारी किया है। जानकारी में बताया गया था कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा कट्टरपंथी बनाया जा रहा है और उन्हें भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने से पहले पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त यानी डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ कट्टरपंथी व्यक्ति किसी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए मुंबई के रास्ते दिल्ली आएंगे और आगे पाकिस्तान में बैठे अपने आका की मदद से आतंकी ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। जानकारी के अनुसार ये लोग अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और इन्हें लाल किले के पीछे रिंग रोड के पास पहुंचना था। पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद 15 फरवरी को आर्म्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी आतंकी हमले की साजिश रचने में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.