Let’s travel together.

8 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा ‘‘गोठान पहुंच कार्यक्रम‘‘

0 443

सुरेन्द्र जैन रायपुर
रायपुर जिले के सभी गोठानों में आगामी 8 अप्रैल को गोठान पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी ने कृषि विभाग तथा जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के संबंध में निर्देशित किया है।

उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल से 16 अप्रैल के मध्य ‘गोठान पहुँच कार्यक्रम‘ आयोजित करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को नोडल अधिकारी, आर.ए.ई.ओ तथा गोठान समिति के सभी सदस्य अपने गोठान में अनिवार्यतः 4-5 घण्टे उपस्थित रहकर गोठान की गतिविधियों का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे। गोठान समितियों, स्वसहायता समूहों, चरवाहा आदि से चर्चा उपरांत समस्याओं की पहचान कर सूचीबद्ध करेंगे। पहचान की गई समस्याओं और उसके समाधान के लिए सुधारात्मक कार्यवाही करने के साथ ही गोठान को आर.आई.पी.ए के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना, क्रियान्वयन पर जानकारी एवं सुझाव प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि ‘गोठान पहुँच कार्यक्रम‘ की डी-ब्रीफिंग 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम रायपुर में कलेक्टर द्वारा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहने कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811