Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुवार 07 अप्रैल 2022

0 614

मेष राशि –
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आज के दिन परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से सफलता मिल सकती है। भवन वाहन का सुख मिल सकता है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषक राशि –

आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सुधार के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित होगा। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन राशि –

आज आज धार्मिक कार्य में मन लगेगा। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च की वजह से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
कर्क राशि-

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को आज सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि-

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। भगवान का सुख प्राप्त होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रिय मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्या राशि –

आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। सकारात्मकता से भरा हुआ दिन रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। आज परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला राशि-

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थानांतरण हो सकता है। परिश्रम में अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्रोध करने से बचें।

वृश्चिक राशि –

आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज का दिन काफी व्यस्त व्यतीत होने वाला है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी खास मित्र से धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु राशि –

आज आप में धैर्यशीलता की कमी देखने को मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। पिता से आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि –

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपमें आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि –

आज आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। कारोबार में नए निवेश कर सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। आज मन पर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। क्रोध में अधिकता रहेगी, अतः वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि –

आज आपका मन शांत एवं प्रसन्न रहेगा नौकरी की तलाश में लगे जात को को आज सुखद परिणाम मिल सकता है विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811