मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के उद्धार के लिए संस्था बनाने के उद्देश्य से हरियाणा से 5 मई 2023 को साइकिल से भारत यात्रा पर निकला वृद्ध ओम भगत मंगलवार को दीवानगंज पहुंचे। ओम भगत ने बताया कि जो लोग अपने माता-पिता को वृद्ध होने पर आश्रम भेज देते हैं उनकी पीड़ा को जानने के लिए वह साइकिल से भारत यात्रा कर रहे हैं और सभी जगह जाकर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों से मिलते हैं और उन लोगों से जब पूछते हैं तो वृद्ध जन रोते हुए बताते हैं कि हमारी जिंदगी जिंदगी नहीं है बस काट रहे हैं एक जेल होती है गुनहगारों के लिए एक गुनाहगार हम है हमने अपने बच्चों को पाल- पोसकर बड़ा किया। ताकि बुढ़ापे में हमारा सायरा बने आज उन्ही बच्चों ने हमें आश्रम में भेज दिया है वहीं उन्होंने बताया कि एक संस्था बनाने का सोचा है जो संस्था उन वृद्ध लोगों को साइकिल, कपड़ा, रहना, खाना-पीना देगी और हम उनको आमंत्रित करेंगे। हमारे साथ आना चाहोगे तो उनको भारत यात्रा भी करवाएंगे। उनकी सेवा करेंगे उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे भारत में लगभग 14000 किलोमीटर का लक्ष्य रखा है अभी तक 20000 किलोमीटर के लगभग किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। और आगे भी यात्रा करते रहेंगे जब तक की यात्रा पूरी नहीं हो जाती है।