Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदर लाल पटवा की जयंती पर दी श्रदाजंली

0 127

रामभरोसे विश्वकर्मा

मण्डीदीप रायसेन। औघोगिक नगर में पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा की जंयती को सेवा दिवस के रूप मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उन्हे श्रदासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुन्दरलाल पटवा पटवा के बंगले पर पहुंच कर उन्हे श्रदासुमन अर्पित किए। इस दौरान मंडल महामंत्री अमित जैन तथा मंडल कोषाध्यक्ष विनोद जैन तथा मंडल मीडिया प्रभारी घनश्याम गोस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सुंदरलाल पटवा को श्रदासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस सृष्टि में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्म करना पड़ता है और उन्हीं कर्मो के आधार उन्हें याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा जीवन पर्यन्त लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में जो पथ प्रदर्शन किया है, हम सदा उस पर चलने का प्रयास करंेगे। उन्होने आगे कहा कि बाबूजी का भोजपूर क्षेत्र के कार्यकर्ताओ पर असीम स्नेह रहता था । जिसके कारण यहां के कार्यकर्ता उनके बिना अब अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे। आज उनकी जंयती के अवसर हम सभी सकंल्प ले कि सभी जिस प्रकार उन्होन संगठन को मजबूत किया, और प्रदेष और देष मे परचम लहाराया, हमंे भी उनके पदचिन्हों पर चलकर संगठन मजबूती के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी ,व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811