Let’s travel together.

इन ग्रहों की जून में बदलेगी चाल

0 915

जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका असर मानव जीवन पर पड़ता है।व्यक्ति के जीवन में ग्रहों की स्थिति से शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। जून में पांच ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। हालांकि इस दौरान तीन राशियों के जातकों के लिए ग्रह राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

सबसे पहले 3 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री अवस्था से वृषभ राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को शनिदेव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद सूर्य, शुक्र व मंगल का राशि परिवर्तन होगा। जानें किन राशि वालों को होगा लाभ-

वृषभ- जून का महीना आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धन संचय में सफल रहेंगे। हालांकि सेहत का ध्यान रखना होगा।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यशैली में निखार आएगा। ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है।
धनु- धनु राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। नई डील फाइनल हो सकती है। इस महीने आपको रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि इस महीने आंख से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811