Let’s travel together.

शिव मंदिर के ताले खुलवाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडिशनल कलेक्टर को सौंपा

0 518

शिव मंदिर के कपाट नहीं खुले तो जन समुदाय के साथ आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

सतेन्द्र जोशी

रायसेन। किले पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट खुलवाने के लिए आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडिशनल कलेक्टर को सौंपा है।
इसमें कहा गया है कि दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर के कपाट खोलने के लिए हिंदू समाज को प्रति दिन पूजा-पाठ की अनुमति प्रदान की जाए। इसके लिए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने कथा स्थल से भी लोगों से पहल की है। इसका कांग्रेस परिवार समर्थन करती है। ज्ञापन में कहा है कि रायसेन दुर्ग पर सोमेश्वर धाम भगवान शिव का मंदिर है। इस धाम का उल्लेख रघुवंश में कालिदास जी ने किया है। यह सन 1974 में शिव मंदिर के कपाट खोलने के लिए हिंदू समाज ने बहुत बड़ा आंदोलन किया था। आंदोलन का परिणाम यह रहा कि 1974 में शिवरात्रि पर्व पर भोपाल आयुक्त ने दुर्ग पर एक आदिवासी मेला आयोजित करने की अनुमति दी। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी एवं केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरविंद नेताम ने शिव मंदिर के कपाट खुलवाए थे। यह की प्रतिवर्ष शुभ रात्रि पर्व पर 1 दिन के लिए शिव मंदिर के कपाट खुलते हैं। और लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। यह की रायसेन में कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने कैद में स्थापित शिव मंदिर के कपाट खोलने पूजा पाठ की अनुमति के लिए सरकार से मांग की है। हम इसका समर्थन करते हैं। ज्ञापन में यह भी कहा है कि रायसेन जिले के बमोरी थाने के अंदर भी प्राचीन शिवलिंग है। इस मंदिर के कपाट भी खोले जाएं यदि हिंदू समाज की आस्था के केंद्र भगवान शिव मंदिर के कपाट खोलने एवं पूजा अर्चना की अनुमति नहीं दी गई तो कांग्रेस परिवार जन सहयोग से आंदोलन करेगा। संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। शिव मंदिर के कपाट प्रतिदिन खोले जाएं एवं हिंदू समाज को पूजा अर्चना की अनुमति दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811