Let’s travel together.

साँची नगर परिषद दो सीएमओ के बीच उलझी

0 540

एक सीएमओ का तबादला ही नही हुआ दूसरा CMO का आदेश जारी हुआ

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची को विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के अनुरूप इसे ढालने के सरकारें जद्दोजहद कर रही है परन्तु इस जद्दोजहद को पलीता इस नगर की नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था से लग रहा है जिस कारण पूरी तरह विकास तो थम कर रह गया बल्कि कार्यालय में समस्या सुनने वाला भी कोई नज़र नहीं आ रहा है ।
जानकारी के अनुसार साँची एक विश्व पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां विकास का जामा पहनाने तथा इस स्थल के अनुरूप इसे ढालने की जद्दोजहद सरकारें लाखों करोड़ों रुपए आवंटित कर जुटी हुई है परन्तु इस नगर में विकास के घोड़े कागजों तक ही सिमट कर रह गए विकास धरातल से कौसो दूर दिखाई दे रहा है नगर को विभिन्न समस्याओं ने अपनी जकड में ले रखा है जन प्रतिनिधियों की परिषद को लगभग चार साल से अधिक का समय खत्म हुये गुजर चुका है तब से ही इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की कमान प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में चल रही है तब प्रशासनिक अधिकारी अपनी मनमर्जी से इस नगर में अपने स्तर से कैसा विकास कर रहे हैं किसी से छिपा नहीं है जो लगातार चर्चित होता रहा है जबकि विकास के नाम पर लाखों रुपए की राशि खर्च तो हो रही है परन्तु यह विकास धरातल से कोसों दूर नज़र आ रही है जिसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है लाखों करोड़ों खर्च करने के बाद भी नगर में न तो पेयजलापूर्ति ही संतोष जनक है न ही नगर में जलने वाली स्ट्रीट लाइट से भी लोगों को संतुष्टि ही मिल रही है इतना ही नहीं पानी निकासी न होने से लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है वैसे तो स्वच्छता के नाम पर लाखों करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं बावजूद इसके इस ऐतिहासिक स्थल को गंदगी ने पूरी तरह अपनी जकड में ले रखा है जबकि लोगों को लगातार विभिन्न करो के रूप में अनाप शनाप राशि वसूल की जा रही है।

साँची में रिक्त पड़े सीएमओ के पद पर रायसेन सीएमओ आर डी शर्मा को जिम्मेदारी प्रभारी के रूप में सौंपी गई थी तभी शासन ने रायसेन में अतिरिक्त सीएमओ की पदस्थापना कर प्रभारी सीएमओ श्री शर्मा को इस स्थल की कमान स्थाई रूप से सौंप दी गई श्री शर्मा को बीते नवंबर मे कमान सौंपी गई थी अभी पांच माह ही गुज़रे थे कि सीएमओ नगर की वस्तुस्थिति से अवगत हो पाते हाल ही में नगरीय प्रशासन ने अपने विभाग के अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी जिसमें एक बार पुनः विदिशा के संपत्ति अधिकारी हरीश सोनी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ कर दिया तब पहले से पदस्थ सीएमओ का न तो कहीं स्थानांतरण ही किया जा सका न ही कहीं पदस्थ ही किया गया ऐसी स्थिति में इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की कमान दोनों सीएमओ के बीच असमंजस की स्थिति में उलझ कर रह गई तथा दोनों ही सीएमओ नदारद हो गये जिससे समस्या भी उलझकर रह गई तथा विकास भी ठप्प पड़ गये तथा जनता अपनी समस्या को लेकर इधर उधर भटकने पर मजबूर हो गई ।

हालांकि भारी भरकम कर्मचारियों की फौज को भी मौज उड़ानें का मौका मिल गया इस दशा में इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की कमान सम्हालने दो सीएमओ के बीच रस्साकसी चल रही है तब नगर में चलने वाले सभी कामो पर भी विराम लग चुका है इस सब कारनामे से शासन प्रशासन तो अनजान बन कर रह गया जिसका खामियाजा इस प्रसिद्ध स्थल के लोगों को भुगतना पड़ रहा है । वहीं परिषद के कर्मचारियों का मासिक भुगतान भी अटकने की स्थिति में पहुंच चुका है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811