Let’s travel together.

स्कूली बच्चे पर मानसिक विक्षिप्त युवक ने कांच से किया हमला, हालत गंभीर

0 105

सागर। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इमानुएल स्कूल के पास बुधवार दोपहर एक युवक ने स्कूली विद्याथी पर कांच से हमला कर दिया। हमलावर युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशेड़ी बताया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और राहगीरों ने किसी तरह बच्चे को बचाया। बच्चे को गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नशे में धुत व्यक्ति द्वारा एक 14 साल के बच्चे के साथ बीच सड़क में मारपीट की जा रही थी। इस दौरान इस युवक ने पास ही रखे कांच से उस पर एक के बाद एक हमले किए, जिससे उसके चेहरे और पेट में चोट आई है। यह देख आसपास के लोग दौड़े और बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया।

नशेड़ी युवक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्कूल प्राचार्य को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन किया और घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल बच्चे को बीएमसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811