Let’s travel together.

नल जल योजना पर सरकार ने करोड रुपए खर्च फिर भी नहीं मिला लाभ,रायसेन PHED विभाग लापरवाह

0 197

सैकड़ो गए सहित भंवर खेड़ी हिनोतिया सहित सैकड़ो गांव रायसेन जिले पानी के लिए तरस रहे

ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट अनिल सक्सेना रायसेन

मध्य प्रदेश सरकार ने पीने का पानी घर-घर तक पहुंचाने के लिए नल जल योजना बनाई है। योजना के तहत जिले में शासन के करोड़ों रुपये खर्च कर नल के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया गया। मगर आज भी जिले के सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जहां नल जल योजना नहीं पहुंच पाई है और ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए भटकते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के विकासखंड अंतर्गत आने वाला ग्राम भंवर खेड़ी हिनोतिया में देखने को मिला। जहां स्वीकृति के बाद भी नलजल योजना के तहत अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। जिससे ग्रामीण परेशान है और दो हैंडपंप के सहारे पूरा गांव है। ग्रामीणों ने बताया कि एक हैंडपंप तो हमेशा खराब रहता है। दूसरे हैंडपंप में भी गंदा पानी आता है। उस पर भी ग्रामीणों की भीड़ रहती है। जिससे आए दिन महिलाओं में पानी को लेकर लड़ाई झगड़े होते हैं। वहीं हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। गंदा पानी आता है। ग्रामीण महिलाएं खेतों के ट्यूबवेल से पानी भरने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कई बार कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

लापरवाही : स्वीकृति के बाद भी अब तक नहीं बिछाई पाइप लाइन गाव की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गी दगड़ के ग्राम हिनोतिया भंवरखेडी के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके गांव में नल जल योजना के तहत बोर तो करवा दिया गया है। मगर अभी तक ना तो बोर में मोटर डाली है और ना ही नल जल योजना के तहत पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। जिससे ग्रामीणों को पानी की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में एक ही है उसी के सहारे पूरा गांव पीने के पानी के लिए निर्भर है। महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ।

गांव में बनी हुई है जल संकट की स्थिति

सांची के गीदगड़ पंचायत के हिनोतिया भंवर खेड़ी गांव में इस योजना के तहत गांव में अभी तक नई पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। साथ ही लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन भी नही दिए गए है। नल कनेक्शन मिल जाते तो लोगों को उम्मीद बंध जाती की उन्हें अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सुबह बना शाम दोनों समय उन्हें पानी की सुविधा मिलने लगेगी। बोर होने के साल भर बाद भी ग्रामीणों के नल जल योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। वहीं गांव में सिर्फ दो हैंडपंप है उसमें से 1 खराब और दूसरे से कम पानी कम आ रहा है। जिनसे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकते हुए नजर आ रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर समस्या जल्द ही सही नहीं की गई तो आगे उग्र

आंदोलन करने पर मजबूर होंगे,पानी के लिए हो रही है परेशानी

गांव की जनता पानी के लिए परेशान रहती है। गांव में दो ही हैंडपंप हैं। 1 हैंडपंप खराब है। 1 ही चालू है, लेकिन पानी हमारे घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाएं व बच्चों को सुबह से ही पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। नलजल योजना शुरू होने के इंतजार में 1 साल से बंद पड़ी है। अगर शीघ्र ही हमारी समस्या का समाधान नही हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। शांति बाई, हिनोतिया भंवर खेड़ी पानी के चक्कर में नहीं जा पा रहे मजदूरी करने पानी भरने के चक्कर में हम लोग मजदूरी करने नही जा पा रहे हैं। गांव में एक ही पीने के पानी का हैंडपंप हैं जो लगभग 200 से 300 घरों के पीने के पानी का सहारा है। गांव में नल जल योजना का बोर हुआ तो हम लोग खुश हुए की अब पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी समस्या वहीं की वहीं है।

शकुंतला बाई, स्थानीय महिला पानी की समस्या हल की जाए

हमारे गांव में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। यहां पर 1 ही हैंडपंप चालू हालात में होने की वजह से सुबह से ही पानी भरने के लिए महिलाओं की लंबी लंबी लाइनें लगती हैं। जब वोट लेना होता हैं तो नेता हमें कहीं बहन बना लेंगे हमारे पेर पड़ेंगे। परन्तु जब समस्या होती है तो कोई नही आता समस्या खत्म करने।

संगीता प्रजापति, स्थानीय रहवासी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |     सांची हुई तिरंगा मय, जगह जगह लहराया तिरंगा     |     जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811