Let’s travel together.

इस दिन ऑनएयर होगा “लॉक अप 2” का ग्रैंड प्रीमियर

102

एकता कपूर के फेमस रियलिटी शो लॉक अप दूसरे सीजन के साथ बस कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाला है। शो के ऑनएयर होने की डेट के साथ ही कुछ अन्य नई जानकारी भी सामने आई है।लॉक अप 2 को लेकर अभी तक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें सौंदर्या शर्मा से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक के नाम शामिल रहे। यहां तक कि स्प्लिट्सविला फेम दिव्या अग्रवाल के कंगना की जेल में जाने की बात भी पक्की हो गई थी। हालांकि इस शो को किसी कारण से रिजेक्ट कर दिया। वही अब एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिन्होंने कंगना के करने से नकार दिया है।

स्प्लिट्सविला के ही कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा को लेकर खबर कि वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स उन्हें मुंह मांगी कीमत देने को तैयार थे, लेकिन वह एक वेब सीरीज कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉक अप के दूसरे सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 27 मार्च को होगा। शो एमटीवी या जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जा सकता है।

लॉक अप का पहला सीजन 2022 में शुरू हुआ था। इस शो में पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुखी समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। इस शो में कंगना की फटकार के साथ ही अंजलि और मुनव्वर की नजदीकियां भी हाईलाइटिंग प्वाइंट रही। लॉक अप के पहले सीजन को मुनव्वर फारुखी ने जीता था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि     |     बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811