Let’s travel together.

सांची हुई तिरंगा मय, जगह जगह लहराया तिरंगा

0 47

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ नगर भर मे हर्षोल्लास से मनाई गई ।इस अवसर पर शासकीय अशासकीय संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा स्कूली छात्रों ने निकाली रैली राष्ट्रीय गीतों नारों से गूंज उठी नगरी।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही जगह जगह राष्ट्रीय गीतों की गूंज सुनाई देने लगी तथा शासकीय अशासकीय संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा राष्ट्रीय गीतों नारों से नगर गुंजायमान बन गया ।नगर परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक डा प्रभूराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सभी पार्षद सीएमओ अधिकारी कर्मचारी नागरिकों ने बडी संख्या में उपस्थित रहे । सीएमओ ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया इसके पश्चात स्वत्रंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया ।इस अवसर पर डा चौधरी ने अपना संबोधन दिया तथा स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला एवं क्षेत्र भर मे किये गए विकास पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी समारोह को संबोधित किया ।

सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य अनिल दीक्षित जनपद पंचायत मे जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया सीईओ ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया थाने में थाना प्रभारी द्वारा स्तूप पर स्तूप प्रभारी संग्रहालय में सहायक अधीक्षक कृषि विभाग में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीएल अहिरवार सेंटजेवियर विद्यालय में फादर द्वारा ध्वजारोहण किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

गेटवे मे प्रबंधक अशोक अरोरा नेशनल होटल संबोधि मे प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके साथ ही नगर की तमाम शिक्षण संस्थाओं में तथा बैंकों में प्रबंधकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।बसस्टैंड परिसर में कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो द्वारा ध्वजारोहण किया इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे वहीं बसस्टैंड स्थित संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर अध्यक्ष नसीम खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया यहां बडी संख्या में पत्रकार अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।यहां इर एस यादव ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला ।स्कूली छात्रों ने रैली निकाली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए राष्ट्रीय गीतों की मधुर ध्वनि एवं नारेबाज़ी करते हुए नगर को गुजायमान बना दिया ।अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।नगर भर को रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811