Let’s travel together.

भक्ति रस में डूबे सांकरा सिलतरा मांढर के ग्रामीण

0 394

मांढर में दिखा लोक कला और संस्कृति का अनूठा संगम

अभनपुर के कलाकारों ने शिव नृत्य तथा लोकनृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

इन दिनों धरसीवां क्षेत्र के सांकरा सिलतरा मांढर सहित ग्रामीण अंचलों में देवी जशगीत एवं झांकी प्रतियोगिता की धूम है ग्रामीण भक्ति रस में डूबे हैं ओर धर्म लाभ ले रहे हैं।
*सांकरा में शहीद योगेंद्र शर्मा की स्मृति में आयोजन*
सांकरा निको अटल चोक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहीद योगेन्द्र शर्मा की स्मृति में दो दिवसीय विराट देवी जशगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन जन सहयोग से किया जा रहा है।दृर दृर से जशगीत झांकी मंडलियों की प्रस्तुति ग्रामीणो को मंत्रमुग्ध कर रही है।


*मांढर में लोक कला महोत्सव*

ग्राम मांढर में जय महामाया जस झांकी समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय लोक कला महोत्सव की शनिवार सुबह 12 बजे मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सरपंच दशमत ध्रुव उपसरपंच सम्मुखम मूर्ति तथा समिति के अध्यक्ष गोपी साहू उपस्थित थे
इस महोत्सव के पहले दिन श्री आदि शक्ति मां शीतला जस झांकी मंडली दुर्गा चरोदा के कलाकारों ने मां नवदुर्गा रूपों का अनोखा प्रदर्शन प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया इसके अलावा ज्ञान गंगा जस झांकी परिवार बड़े खोरपा अभनपुर के कलाकारों ने शिव नित्य तथा लोकनृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया ।


इसके अलावा श्रद्धा सुमन श्रद्धा जस एवं फाग झांकी मंडली राजनांदगांव , जय छत्तीसगढ़ बालक रामधुनी मंडली देवरी भखारा, जय महामाया शीतला जस बईहा सेवा झांकी मंडली भिलाई, नवदीप जस झांकी परिवार भिभौरी , जय मां महामाया झांकी एवं रामधुनी मंडली भिभौरी के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया ।


कार्यक्रम पंचायत भवन के सामने मैदान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है वही झांकी का समापन रविवार को होगा जिसमें अलग-अलग जिलों से मंडलिया अपना अपना कला का प्रदर्शन करेगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष गोपी साहू उपाध्यक्ष गब्बर साहू मानसिंह रानू साहू ईश्वर साहू ज्योतिष सेन अंगेश साहू कुलेश्वर साहू दल्लू यादव लोकेश धीवर, संतुध्रुव, गोविंद कुर्रे दिनेश वर्मा मनारामरात्रे सेवा जयसवाल रोहित वर्मा खेमराज साहू सुरेंद्र साहू धनुष सिन्हा रमनसांग सुरतान सुनंदा सुलोचना भावना लक्ष्मी आदि लगे हुए हैं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811