रायसेन।मध्यप्रदेश शासन में लोग स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा पूर्व मंत्री सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा 05 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर 12:10 बजे रानी अवंती बाई लोधी बस स्टैंड स्थित बेगमगंज में गैरतगंज-सिलवानी-बेगमगंज एक्सटेंशन-2 प्रोजेक्ट, लागत 740 करोड़ के पाइपलाइन बिछाई के कार्य का शुभारंभ करेंगे।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रायसेन