Let’s travel together.

हद है! कपल के घर में चोरी-छिपे घुसा अनजान शख्स, नहाया, फिर कर दिया घिनौना कांड

0 96

किसी के घर में चोरी-छिपे घुसना और सामान चोरी कर भाग जाना आजकल के लिए आम बात हो गई है. आजकल के चोर इतने शातिर हो गए हैं कि वो कब घर में घुसते हैं और लूटपाट कर भाग जाते हैं, किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होती, पर जरा सोचिए कि अगर कोई आपके अनजान शख्स आपके घर में घुसे और कुछ भी चोरी न करे बल्कि आराम से बाथरूम में नहाए और पॉटी करके छोड़ दे तो कितनी हैरानी होगी. जी हां, ऐसा ही एक विचित्र मामला आजकल काफी चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है.

दरअसल, एक कपल जब अपने घर में नहीं था, तब एक अनजान शख्स चोरी-छिपे उनके घर में घुसा, उनका सामान खंगाला और फिर उनके बाथरूम का इस्तेमाल किया. उसने मामले को तब बद से भी बदतर बना दिया जब उसने बाथरूम में नहाया और इस दौरान पॉटी करके वैसे ही छोड़ दिया. ये अजीबोगरीब मामला अमेरिका के टेनेसी स्थित नैशविले का है.

घर के सिक्योरिटी कैमरे ने खोल दी पोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरिगन नार्डी और उनके पति एक डेट पर गए हुए थे. इस दौरान उनके घर के सिक्योरिटी सिस्टम ने सूचना दी कि उनके घर में कुछ गतिविधि हो रही है. अब चूंकि उन्होंने अपने पालतू जानवरों को घर पर ही छोड़ दिया था, ऐसे में शुरुआत में उन्होंने अलार्म को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में जब सिक्योरिटी कैमरे की जांच की तो पता चला कि उनके घर पर कोई अनजान शख्स घुस आया है. फुटेज में दिखा कि वो कपल के सामान को इधर-उधर बिखेर रहा था और फिर बाथरूम में जाकर नहाया. ये देखने के बाद कपल ने तुरंत ही इसका सूचना पुलिस को दी.

तौलिया लपेटे सोफे पर बैठा था शख्स

जब पुलिस घर पर पहुंची तो देखा कि वो अनजान शख्स आराम से तौलिया लपेटे सोफे पर बैठा हुआ है. फिर पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सैमुअल स्मिथ के रूप में हुई है. घटना के बाद कपल ने बताया कि ‘जब वो मेरे घर में नहा रहा था, तो उसने पॉटी भी कर दी और वैसे ही छोड़ दिया. मुझे लगता है कि उसने फैसला किया होगा कि ये घर के मालिकों के लिए एक अच्छा उपहार होगा’. कपल ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव से सबक लेते हुए लोगों से अपने घरों में सिक्योरिटी कैमरा लगाने का आग्रह किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811